फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After the student union elections in DDU, now the demand for teachers union elections has arisen.

Gorakhpur News: डीडीयू में छात्रसंघ के बाद अब शिक्षक संघ चुनाव की उठी मांग

Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
After the student union elections in DDU, now the demand for teachers union elections has arisen.
विधि विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वेद प्रकाश राय ने कुलपति को पत्र लिख की लिखा पत्र
विज्ञापन

वर्ष 2017 में अंतिम बार हुआ था शिक्षक संघ का वार्षिक चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों को लेकर शोर थमने के बाद अब शिक्षक संघ चुनाव को लेकर मांग उठी है। विधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. वेद प्रकाश राय ने कुलपति को पत्र लिखकर इसकी मांग की है। विश्वविद्यालय के शिक्षक भी इस मांग के समर्थन में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सामने आने लगे हैं।
डीडीयू में अंतिम बार वर्ष 2017 में शिक्षक संघ चुनाव हुआ था। उस समय रक्षा अध्ययन विभाग के प्रो. विनोद सिंह अध्यक्ष चुने गए थे। उसके बाद यह वार्षिक चुनाव नहीं हो सका। डॉ. वेद प्रकाश राय ने पत्र में कहा कि लगभग आठ वर्षों से विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ का चुनाव नहीं हुआ। स्वस्थ परंपरा जारी रखने के लिए शिक्षक संघ का होना आवश्यक है। कई ऐसी समितियां होती हैं, जहां शिक्षक संघ का प्रतिनिधित्व होता है लेकिन संगठन नहीं होने की वजह से नहीं मिल पा रहा। उन्होंने तत्काल शिक्षक संघ का चुनाव कराने, तिथि घोषित करने और चुनाव अधिकारी नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

डॉ. वेद प्रकाश ने छह फरवरी को यह पत्र लिखा है। उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में भी वह पत्र शेयर किया है। इसे लेकर शिक्षकों के बीच चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। हालांकि, चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी ओर से कुछ भी कहने से फिलहाल कतरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed