फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After the sale deed, it was discovered that the land had already been transferred to someone else's name.

Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर नौ लाख की ठगी, सात पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 29 May 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 29 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
After the sale deed, it was discovered that the land had already been transferred to someone else's name.
खोराबार (गोरखपुर)। जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने के मामले में खोराबार पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

देवरिया जनपद के बरियारपुर टोला रघुनाथपुर निवासी सुमालती देवी के मुताबिक, कुछ वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल चवरी निवासी दीपचंद पुत्र रामरूप से हुई थी। दोनों के बीच जमीन खरीदने को लेकर बातचीत हुई। आरोप है कि दीपचंद ने 1100 वर्गफीट जमीन का बैनामा करने के नाम पर उनसे नौ लाख रुपये ले लिए। पीड़िता का कहना है कि कुछ महीने बाद जब जमीन का दाखिल-खारिज नहीं हुआ तो उन्होंने जानकारी की। जांच में पता चला कि संबंधित जमीन पहले ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम बेची जा चुकी थी। इसके बाद से आरोपी न तो दूसरी जमीन दे रहे हैं और न ही रुपये वापस कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दीपचंद, उसकी पत्नी सुमित्रा देवी, पुत्र अमित कुमार, दीपचंद का साला राघव निवासी मोतीराम अड्डा, बेचन सिंह, करन चौहान व असगर निवासी मोतीराम अड्डा ने मिलकर धोखाधड़ी करते हुए रुपये हड़प लिए। थाना प्रभारी सुधांशु ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed