फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After the restaurant, a fire broke out in a supermarket in Gorakhpur, burning goods worth lakhs.

Gorakhpur News: रेस्टोरेंट के बाद अब सुपर मार्ट में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Tue, 18 Nov 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 18 Nov 2025 01:39 AM IST
सार

सोमवार सुबह करीब छह बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने मार्ट के अंदर से धुआं उठते देखा। उन्होंने तुरंत दुकान मालिक और कटरा के लोगों को सूचित किया। सूचना मिलते ही कटरा के दुकानदार गोलू यादव मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने की कोशिश की। पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई।
 

विज्ञापन
After the restaurant, a fire broke out in a supermarket in Gorakhpur, burning goods worth lakhs.
बिछिया मार्ट में लगी आग को बुझाते फायर सर्विस के कर्मसारी। स्रोत : सोशल मीडिया

विस्तार

रामगढ़ताल क्षेत्र में रेस्टोरेंट के बाद अब सोमवार सुबह शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया स्थित हनुमान मंदिर के पास एक मार्ट में आग लग गई। इसमें लाखों रुपये के सामान जल गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


मार्ट में कई जगहों पर थाली में रखे जले या अधजले कपूर मिले हैं। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी ने लगा दी, पुलिस और अग्निशमन विभाग जांच कर रहा है। जंगल तुलसीराम बिछिया निवासी वर्षा गुप्ता की ओम मार्ट नाम से घरेलू सामान की दुकान यादव कटरा में स्थित है।

विज्ञापन
Trending Videos

सोमवार सुबह करीब छह बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने मार्ट के अंदर से धुआं उठते देखा। उन्होंने तुरंत दुकान मालिक और कटरा के लोगों को सूचित किया। सूचना मिलते ही कटरा के दुकानदार गोलू यादव मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने की कोशिश की। पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई।

कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के सामान, खाद्य सामग्री और डिस्पोजल आइटम होने से आग तेजी से फैल गई और भारी नुकसान हो गया। वर्षा गुप्ता के अनुसार, आग से करीब 35 से 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान के अंदर कई जगहों पर डिस्पोजल थालियों पर जले-अधजले कपूर रखे मिले हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका कम दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि आग किसी साजिश के तहत भी लगाई गई हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई पुष्टि नहीं की है।

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दुकान के अंदर कपूर मिलने की बात सामने आई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed