फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After the recovery of 5700 injections, clues were found from the statements and location of the accused.

Gorakhpur News: नशीली दवा रैकेट की जांच तेज, भालोटिया मंडी से जुड़े तार खंगाल रही पुलिस

Sun, 19 Apr 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
After the recovery of 5700 injections, clues were found from the statements and location of the accused.
गोरखपुर। महाराजगंज जिले में पकड़े गए नशीली दवा रैकेट के तार अब पूर्वी यूपी की चर्चित थोक दवा मंडी भालोटिया से जुड़ते नजर आ रहे हैं। ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने इस संबंध में अहम जानकारी दी है। उनके बयान और मोबाइल लोकेशन भी भालोटिया मंडी तक पहुंच की पुष्टि कर रहे हैं, हालांकि अब तक ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लग सके हैं।
विज्ञापन

दरअसल, महाराजगंज में कार्रवाई के दौरान करीब 5700 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए थे। इस मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों ने बताया कि भालोटिया मार्केट स्थित एक दुकान के दो कर्मचारियों ने उन्हें यह खेप उपलब्ध कराई थी। आरोपियों के बयान के आधार पर शुक्रवार को पुलिस और ड्रग विभाग की टीम ने मंडी की एक थोक दुकान पर छापा मारा। जांच के दौरान संबंधित बैच नंबर के इंजेक्शन दुकान में नहीं मिले और न ही उसकी खरीद-बिक्री से जुड़े कोई रिकॉर्ड उपलब्ध हुए। ठोस साक्ष्य न मिलने से जांच टीम को झटका जरूर लगा लेकिन जांच का दायरा और व्यापक कर दिया गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त औषधि संदीप गुप्ता ने बताया कि जांच जारी है और महाराजगंज से मिली कड़ियों को जोड़कर पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed