{"_id":"69e68edfb3ead8acc801c628","slug":"after-the-death-of-a-young-woman-a-drive-was-launched-on-the-four-lane-action-was-taken-against-those-speeding-and-driving-without-helmets-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1295508-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्टंटबाजी पर गुलरिहा पुलिस सख्त, तीन दिन में 14 बाइक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्टंटबाजी पर गुलरिहा पुलिस सख्त, तीन दिन में 14 बाइक सीज
विज्ञापन
गोरखपुर। फोरलेन पर स्टंटबाजी के कारण हुई युवती की मौत के बाद गुलरिहा पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत तेज रफ्तार और बिना सुरक्षा उपकरणों के बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने पांच रेसर बाइकों को पकड़कर सीज कर दिया, जबकि कई चालकों का बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालान किया गया।
बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले सरैया क्षेत्र में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के मकान के सामने स्टंट के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी युवती को टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल चिलुआताल निवासी पूजा की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पूजा की शादी तय थी और मई में तिथि भी घोषित हो चुकी थी। वह बाजार जाने के लिए निकली थी और सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद से गुलरिहा पुलिस ने फोरलेन पर निगरानी बढ़ा दी है और स्टंटबाजी करने वाले युवकों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।
नियमों का उल्लंघन करने वालों को बाइक समेत पकड़कर वाहन सीज किए जा रहे हैं, साथ ही शांतिभंग में चालान कर सख्त चेतावनी दी जा रही है। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि बीते तीन दिनों में कुल 14 बाइकों को सीज किया गया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।