फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After the convocation, the Chancellor can visit the university campus and hostel.

Gorakhpur News: दीक्षांत के बाद विवि परिसर एवं छात्रावास का भ्रमण कर सकतीं हैं कुलाधिपति

Mon, 18 Sep 2023 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
After the convocation, the Chancellor can visit the university campus and hostel.
भ्रमण की जानकारी होने के बाद विभागवार होती रही तैयारी
विज्ञापन

दीक्षांत के बाद विभागों में शिक्षकों के रहने का आदेश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को शामिल होने आ रही कुलाधिपति/राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विश्वविद्यालय परिसर एवं छात्रावास का निरीक्षण भी कर सकती हैं। इसकी संभावना को देखते हुए विवि प्रशासन मुस्तैद हो गया है। रविवार की देर शाम तक विभागवार साफ-सफाई का काम चलता रहा। उधर, कुलसचिव ने दीक्षांत समारोह समाप्त होने के बाद भी शिक्षक एवं कर्मचारियों को विभाग में रहने का आदेश जारी किया है।


गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने कुलाधिपति सोमवार की सुबह तकरीबन 10.30 बजे पहुंच जाएगी। रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन वह एमएमएमयूटी के 8वें दीक्षांत समरोह में शामिल होंगी। गोविवि के दीक्षांत समारोह के बाद उनके विश्वविद्यालय परिसर, विभाग एवं छात्रावासों के भ्रमण का भी कार्यक्रम है। इसकी जानकारी होने के बाद विवि प्रशासन तैयारी में जुट गया है। रविवार को देर शाम तक विभागवार साफ-सफाई होती रही। महिला एवं पुरुष छात्रावासों में भी साफ-सफाई के साथ अन्य सुविधाओं को मुहैया कराने का काम किया जाता रहा। वार्डेन को भी छात्रावासों में उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed