{"_id":"69d2cfe9a34c4d1c4108d687","slug":"after-running-properly-for-a-week-when-it-was-switched-off-water-was-detected-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1280981-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गैस सिलिंडर से निकला पानी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गैस सिलिंडर से निकला पानी, वीडियो वायरल
Mon, 06 Apr 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जंगल कौड़िया ब्लॉक क्षेत्र में गैस सिलिंडर से पानी निकलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता।
बताते चलें कि रविवार की रात किसी यूजर ने पासबुक सहित गैस सिलेंडर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। पासबुक पर राजकन्या देवी, निवासी मीरपुर डोहरिया बाजार का नाम लिखा हुआ है। जब पीड़ित के पुत्र जितेंद्र शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सिलिंडर उन्होंने गैस एजेंसी से लिया था। एक हफ्ते तक सिलिंडर ठीक चला लेकिन इसके बाद अचानक बंद हो गया। सिलिंडर को हिलाने पर अंदर पानी जैसी आवाज आने लगी। जब बाहर ले जाकर वाॅल्व दबाया गया तो गैस नहीं निकली। इसके बाद सिलिंडर को उल्टा करके वाॅल्व दबाने पर पानी गिरने लगा।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स ने कहा कि क्षेत्र में गैस सिलिंडर तौलकर नहीं दिए जाते हैं। साथ ही गैस एजेंसी के कर्मचारी यूनिफॉर्म भी नहीं पहनते हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी एक हॉकर द्वारा उपभोक्ताओं से 50 रुपये अतिरिक्त लेने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।