फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After Registry RTO now preparations for action on Sadar Tehsil personnel in Gorakhpur

गोरखपुर: रजिस्ट्री, आरटीओ के बाद अब सदर तहसील कर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी, सामने आई बड़ी गड़बड़ी

Wed, 27 Apr 2022 10:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Apr 2022 10:51 AM IST
सार

आवेदन लटकाने और दौड़ाने के लिए बदनाम तहसील में बड़ी वित्तीय अनियमितता की आशंका, कमिश्नर के निर्देश पर अपर आयुक्त के निरीक्षण में सामने आई अनियमितता, जांच की तैयारी।

विज्ञापन
After Registry RTO now preparations for action on Sadar Tehsil personnel in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

खराब कार्यशैली और भ्रष्टाचार के मामले में रजिस्ट्री कार्यालय और आरटीओ पर कार्रवाई के बाद सदर तहसील पर भी ऐसी ही सख्ती की तैयारी चल रही है। तहसील कार्यालय में बड़ी वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

कमिश्नर रवि कुमार एनजी के निर्देश पर अपर आयुक्त न्यायिक रतिभान द्वारा किए गए निरीक्षण एवं प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह मामला प्रकाश में आया है। कंप्यूटर के माध्यम से निकलने वाली खतौनी से प्राप्त धनराशि में यह अनियमितता सामने आई है। प्रशासन अब टीम गठित कर तहसील कार्यालय के विभिन्न पटलों की विस्तृत जांच कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


कंप्यूटराइज्ड खतौनी से मिलने वाली धनराशि का विवरण रजिस्टर नंबर नौ में दर्ज किया जाता है। मगर  छह महीने से इस रजिस्टर में कोई विवरण ही नहीं दर्ज किया गया है।  जो विवरण उपलब्ध भी है, उसमें से प्राप्त धनराशि व बैंक में जमा धनराशि के आंकड़ों में बड़ा अंतर मिला है। अपर आयुक्त न्यायिक रतिभान ने अपनी जांच रिपोर्ट में खतौनी से प्राप्त धनराशि के गबन की प्रबल आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

खतौनी से प्राप्त धनराशि का ब्योरा नहीं मिला, गबन की आशंका

अपर आयुक्त न्यायिक की प्रारंभिक जांच में पता चला कि रजिस्टर नंबर नौ में प्रतिदिन तहसील से कंप्यूटर के माध्यम से निकलने वाली खतौनी से प्राप्त धनराशि का अंकन नहीं किया जा रहा है। यही नहीं हर दिन मिलने वाली धनराशि को नियमानुसार अगले दिन बैंक में जमा कराना अनिवार्य होता है। यह भी नहीं हो रहा है।  वर्ष 2021-22 में अप्रैल महीने से लेकर दिसंबर महीने तक इस रजिस्टर पर एक भी स्लिप चस्पा नहीं मिली है। उस दौरान कार्यरत रहे तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल द्वारा रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी नहीं किया गया था।

इस मामले को गंभीर लापरवाही माना गया है। जनवरी 2022 में स्लिप रजिस्टर में चस्पा किया गया है। दो फरवरी 2022 तक खतौनी से प्राप्त धनराशि को बैंक में जमा करने की स्लिप रजिस्टर में चस्पा की गई है। स्लिप के अनुसार कुल धनराशि एक लाख 61 हजार 701 रुपये है, जबकि रजिस्टर में इस महीने एक लाख 86 हजार 856 रुपये आय दिखाई गई है। अपर आयुक्त ने अपनी रिपोर्ट में गबन की प्रबल आशंका जताई है। इसी तरह जांच में पाया गया कि रजिस्टर क्रमांक चार में मत्स्य पालन आवंटन की प्रक्रिया पूरी हुई दिखाई जा रही है लेकिन उससे प्राप्त धन को कोष में नहीं जमा कराया गया है।

पहले भी हुई कार्रवाई

 सदर तहसील में वरासत के मामले में धनउगाही करने के आरोप में हाल ही में एक नायब तहसीलदार एवं चार लेखपालों को दूसरी तहसीलों में स्थानांतरित किया जा चुका है। सदर तहसील की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कमिश्नर रवि कुमार एनजी  के निर्देश पर अपर आयुक्त प्रशासन, अपर आयुक्त न्यायिक एवं अपर आयुक्त राजस्व ने जांच की थी। जांच के दौरान नामांतरण के 300 से अधिक ऐसे मामले लंबित पाए गए थे, जिनको निस्तारित करने की अधिकतम समय सीमा बीत चुकी थी। सख्ती के बाद इस कार्य में कुछ तेजी आई मगर खतौनी से होने वाली आय में गड़बड़ी मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed