फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After receiving compensation, most people vacated their houses.

Gorakhpur News: मुआवजा मिलने के बाद ज्यादातर लोगों ने खाली किए मकान

Sat, 15 Nov 2025 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
After receiving compensation, most people vacated their houses.
- शिवपुर सहबाजगंज सहित विभिन्न जगहों पर गोड़धोइया नाले का निर्माण तेज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। शिवपुर सहबाजगंज में गोड़धोइया नाला निर्माण के कारण जिन लोगों के मकानों में दरारे आ गई थीं, उन्हें प्रशासन की ओर से मुजावजा दे दिया गया है। इसके साथ ही संबंधित लोगों ने अपना मकान पूरी तरह से खाली करना शुरू कर दिया है। मकान खाली होने के साथ ही नाला निर्माण के कार्यों में भी तेजी आ गई है।


शुक्रवार को दरार पड़ी मकानों के मालिकों को मुआवजा मिलने के बाद उन्होंने मकान तेजी से खाली करना शुरू कर दिया। शुक्रवार को संगीता पांडेय व सावित्री देवी ने अपने मकान को पूरी तरह से खाली कर दिया और किराए के मकान में रहने चले गए। इसके साथ ही अन्य घरों के लोग भी मकान खाली करने में लगे रहे। बताया जा रहा है कि गोड़धोइया नाला निर्माण को दिसंबर तक पूरा करना है। इसको लेकर शुक्रवार को काफी तेजी से कार्य किया गया। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि गोड़धोइया नाला परियोजना को समय पर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसे समय से पूरा कराने के लिए कार्यों में तेजी लाई गई है। हरिश्चंद्र मिश्र ने बताया कि धीरे-धीरे घर खाली कर रहे हैं। रिश्तेदार के यहां सामान रख रहे हैं, जल्द ही पूरी तरह से खाली कर देंगे। वहीं रुपा मिश्र का कहना है मकान में दरार होने पर इसमें रहना ठीक नहीं है, खाली कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed