फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After pneumonia, diarrhea causes most deaths in children: Dr. DK Singh

बच्चों में निमोनिया के बाद सबसे अधिक मौत डायरिया से होती है: डॉ. डीके सिंह

Tue, 30 Jul 2024 06:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
After pneumonia, diarrhea causes most deaths in children: Dr. DK Singh
गोरखपुर। बाल रोग विशेषज्ञों के संगठन इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) की तरफ से सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल समेत कई अन्य सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों, क्लीनिक में ओआरएस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों में निमोनिया के बाद मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण डायरिया से होने वाला डिहाइड्रेशन है। इन मौतों को ओआरएस का घोल देने भर से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

आईएपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. डीके सिंह ने कहा कि आईएपी की बात, कम्युनिटी के साथ अभियान के दौरान लोगों को इस घोल के फायदे बताए जा रहे हैं। साथ ही मोटापा, खसरा, ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम और थैलेसीमिया जैसे विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डॉ. शैलेश ने कहा कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों में निमोनिया के बाद डायरिया दूसरी जानलेवा बीमारी है। डायरिया में लगभग 70 प्रतिशत मौतें डिहाइड्रेशन की वजह से होती है। पहले इसका प्रयोग केवल कॉलरा के लिए होता था, लेकिन अब लो मॉलीक्यूलर ओआरएस अन्य रोग में भी इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। जिला चिकित्सालय गोरखपुर में जन जागरूकता कार्यक्रम में डाॅ. गणेश गौरव, डाॅ. एलबी यादव, डाॅ. महेंद्र गुप्ता, डाॅ. बीके राय और डाॅ. विकास अग्रवाल मौजूद रहे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र शर्मा, डाॅ. अनीता मेहता, डाॅ. अभिषेक सिंह, डाॅ. अजीत यादव, डाॅ. अदिति अग्रवाल, डाॅ. कुलदीप सिंह, डाॅ. विजय सिंह, डाॅ. प्रियंका सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीन दशक में तीन गुना बढ़ा ओआरएस का उपयोग
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस) की 20-21 में आई रिपोर्ट में बताया गया था कि वर्ष 1992-93 में केवल 18 प्रतिशत लोग ओआरएस का उपयोग कर रहे थे। वहीं 98-99 में 27 प्रतिशत, 2015-16 में 51 प्रतिशत और 20-21 में 59 प्रतिशत लोग ओआरएस का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed