फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After planting saplings on the Taal Ring Road, the Chief Minister admired the beauty of Ramgarh Taal and took a selfie.

सभी लोग पौधे लगाएं, वन नहीं होंगे तो नदियों में जल भी नहीं रहेगा : मुख्यमंत्री

Mon, 13 Jul 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 13 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
After planting saplings on the Taal Ring Road, the Chief Minister admired the beauty of Ramgarh Taal and took a selfie.
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वनों से ही नदियां सदानीरा रहेंगी। वन नहीं होंगे तो नदियों में जल भी नहीं रहेगा। एक पौधे लगाना सभी की जिम्मेदारी है। मां और धरती मां, दोनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए इससे बेहतर कोई और माध्यम नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

रविवार को ताल रिंग रोड पर पौधरोपण करने के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से अपील की कि आने वाली पीढ़ी को बेहतर कल देने के लिए पौधे जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए थे। 12 जुलाई से शुरू हुए पौधरोपण अभियान में एक दिन में प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में बड़े प्रोजेक्ट के बावजूद वन क्षेत्र सर्वाधिक बढ़ा है। सेटेलाइट मैपिंग में भी इसको साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति से खिलवाड़ का खामियाजा वैश्विक मानवता को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन रोकने के लिए नीरी संस्था पांच साल तक एक डॉलर प्रति पेड़ दे रही है। गोरखपुर के भी कई किसान इसका लाभ ले रहे हैं। रामगढ़ताल रिंग रोड के किनारे पौधरोपण करने के बाद मुख्यमंत्री ने ताल की खूबसूरती को निहारा और सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद रवि किशन शुक्ल, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नीरज शाही आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed