{"_id":"669472ac346f055d6f0a7079","slug":"after-katnia-garbage-started-falling-in-sardarnagar-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-620687-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कटनिया के बाद अब सरदारनगर में भी गिरने लगा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कटनिया के बाद अब सरदारनगर में भी गिरने लगा कचरा
Mon, 15 Jul 2024 06:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। राप्ती नदी में पानी का स्तर बढ़ने की वजह से वाराणसी मार्ग पर जोतभार में लगे ट्रामल बायो कल्चर प्लांट और लैंड फिलिंग साइट पर पानी भर गया है। इसकी वजह से नगर निगम के सामने कचरा निस्तारण की समस्या उत्पन्न हो गई थी। शनिवार की शाम से कटनिया बांध के पास कचरा डाला जा रहा था। रविवार से सरदारनगर में भी कचरा डंपिंग का कार्य शुरू हो गया।
शुक्रवार को नदी के जलस्तर बढ़ने से जोतभार की ‘ट्रामल बायो कल्चर प्लांट और लैंडफिलिंग साइट’ में काफी पानी भर गया। पानी के साथ फैली गंदगी और बदबू से परेशान आसपास के ग्रामीणों ने कूड़ा गिराने का विरोध भी शुरू कर दिया। लिहाजा शुक्रवार की शाम तक महानगर में कचरा निस्तारण एवं डोर टू डोर कचरा निस्तारण का काम प्रभावित रहा। शनिवार की दोपहर से कटनिया बांध पर कचरा गिराने का काम शुरू हुआ।
शनिवार देर रात ही नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की पहल पर सरदारनगर में लैंडफिलिंग साइट के लिए जमीन तलाश ली गई। रविवार की सुबह ही गारबेज ट्रांसफर स्टेशन के छह कैप्सूल वहां पहुंच कर खाली हो गए। इसके साथ ही गारबेज ट्रांसफर स्टेशन पर कचरा तौलने का काम शुरू हो गया। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने उम्मीद जताई कि सोमवार से सहजनवां के भीटी के निकट चिह्नित लैंडफिल साइट पर कचरा गिरने लगेगा। वहीं, वाराणसी रोड पर जोतभरा में चक टेल्हना गांव के सामने लगे नगर निगम के ट्रामल बायो कल्चर प्लांट की शिकायत लेकर ग्राम प्रधान यशवंत सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों का दल सोमवार को अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह से मिलेगा।