फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After Dussehra, Diwali, now emphasis on Chhath... DJ noise will stop

Chhath Puja 2023: दशहरा और दिवाली के बाद अब छठ पर जोर...थमा रहेगा डीजे का शोर

Wed, 15 Nov 2023 10:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 Nov 2023 10:33 AM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा में पुलिस जिस तरह से तैयारी की थी, उसी तरह से छठ में रहेगी। पुलिस वाले एक-एक मूर्ति की जानकारी हासिल करेंगे। इसके अलावा हर मूर्ति के लिए एक पुलिसकर्मी को नोडल बनाया जाएगा। डीजे, साउंड हाईकोर्ट के मानक के अनुसार ही बजेंगे।

विज्ञापन
After Dussehra, Diwali, now emphasis on Chhath... DJ noise will stop
डीजे। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर शहर में दशहरा, दिवाली में डीजे का शोर थमने के बाद अब पुलिस की तैयारी छठ को लेकर है। छठ माता की मूर्ति स्थापित करने वाले सभी आयोजकों का ब्योरा लिया जाएगा और पहले दो त्योहारों की तरह ही छठ में भी पुलिसकर्मियों को नोडल बनाया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा डीजे संचालकों और मूर्ति स्थापना समिति के साथ पुलिस के जिम्मेदार बैठक करेंगे और उन्हें हाईकोर्ट के नियम-कानून को दोबारा बताएंगे। उसके बाद भी पंडाल व जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजता मिला तो पहले पुलिस समझाएगी, नहीं माने तो डीजे सिस्टम जब्त कर लेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर केस दर्ज कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिवाली के त्योहार में डीजे का शोर कम कराने में पुलिस सफल रही है। अब एसएसपी ने छठ पर्व को लेकर भी आदेश जारी कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि मूर्ति स्थापित करने वाली समितियों के अलावा डीजे संचालकों के साथ भी बैठक कर उन्हें भी फिर नियम कायदा समझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर में स्कूटर से नमकीन बेचा, शख्सियत बने लेकिन नहीं भूले थे पुराना वक्त

बताया जाएगा कि उल्लंघन पर डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी थानेदार अपने-अपने इलाके के मूर्तिकारों के संपर्क में रहें। कौन सा मूर्तिकार कितनी मूर्तियों को बना रहा है, इसका आंकड़ा जुटाया जाए। इसके बाद पुलिस खरीदारों का नाम पता नोट करेगी। इससे तय हो जाएगा कि जिले में कितनी मूर्तियां स्थापित होंगी और कहां पर हैं।

वैसे तो कोशिश यह भी है कि परंपरागत मूर्तियों की ही स्थापना कराई जाए, नए को अनुमति न दी जाए। लेकिन, यह बाद में ही तय हो जाएगा। फिलहाल, पुलिस सभी पूजा समितियों के संपर्क में रहेगी।

इसे भी पढ़ें: सहारा इंडिया के कार्यालय में आए थे अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड की नामी हस्तियां आती रहीं गोरखपुर

ऐसे बनाई गई कार्ययोजना, ताकि सुरक्षा में न होने पाए चूक

एसएसपी ने बताया कि थाने और हर मूर्तिकार के यहां पर दरोगा रैंक के एक-एक पुलिसकर्मी को नोडल बनाया जाएगा, जो यह जानकारी जुटाएंगे कि कितनी मूर्तियां स्थापित हो रहीं हैं। मूर्तिकार से पुलिस यह फीडबैक लेगी कि उसके यहां से कहां-कहां और कितनी मूर्तियां गई हैं। उस जानकारी को समितियों की ओर से दी गई मूर्तियों की सूचना से मिलान कराकर सूची तैयार कराई जाएगी। साथ ही मूर्ति जहां स्थापित हो रही है, उस क्षेत्र के एक-एक सिपाही को उसका नोडल बनाया गया है, जो यह सुनिश्चित कराएगा कि मूर्ति किस दिन स्थापित होगी, किस दिन किस रूट से विसर्जन को जाएगी। माइक और साउंड बजने की क्षमता कोर्ट के निर्देशों के अनुसार है कि नहीं।

इसे भी पढ़ें: दोस्त के साथ एचडी मोटरसाइकिल पर घूमते थे सहारा श्री, मनवाया था अपने काबिलियत का लोहा

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा में पुलिस जिस तरह से तैयारी की थी, उसी तरह से छठ में रहेगी। पुलिस वाले एक-एक मूर्ति की जानकारी हासिल करेंगे। इसके अलावा हर मूर्ति के लिए एक पुलिसकर्मी को नोडल बनाया जाएगा। डीजे, साउंड हाईकोर्ट के मानक के अनुसार ही बजेंगे। इसके लिए डीजे संचालकों के साथ बैठक भी की जाएगी। नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed