{"_id":"6347d10bccf6c41227553019","slug":"after-diwali-in-mmmut-attendance-of-students-will-be-online-through-camera","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: राजू की जगह रैंचो 'यस सर' बोलकर नहीं लगा पाएंगे हाजिरी, MMMUT में लागू होगा यह नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: राजू की जगह रैंचो 'यस सर' बोलकर नहीं लगा पाएंगे हाजिरी, MMMUT में लागू होगा यह नियम
Thu, 13 Oct 2022 02:19 PM IST
vivek shukla
राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:19 PM IST
सार
विश्वविद्यालय की कक्षाओं में शिक्षक परंपरागत तरीके से विद्यार्थियों की हाजिरी बोलकर लगाते हैं। इसमें कम से कम 10 से 15 मिनट का समय लग जाता है। वहीं, हाजिरी की पारदर्शिता पर भी सवाल उठते हैं। ऑनलाइन हाजिरी होने से शिक्षक चाहकर भी गैरहाजिर छात्र की उपस्थिति दर्ज नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
MMMUT
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपने थ्री इडियट्स पिक्चर देखी है तो यह अच्छी तरह जानते होंगे की कक्षा में राजू के न आने पर रैंचो किस तरह ‘यस सर’ बोल कर उसकी हाजिरी लगवा देता था। लेकिन, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में विद्यार्थी राजू-रैंचो का यह खेल अब नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में हाजिरी की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने तकनीकी का सहारा लिया है। इसके तहत अब कैमरे से छात्रों की हाजिरी लगेगी। यानी, बिना कक्षा में आए विद्यार्थी हाजिरी नहीं लगवा पाएंगे। सारी तैयारी हो चुकी है, दीपावली के बाद से यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की कक्षाओं में शिक्षक परंपरागत तरीके से विद्यार्थियों की हाजिरी बोलकर लगाते हैं। इसमें कम से कम 10 से 15 मिनट का समय लग जाता है। वहीं, हाजिरी की पारदर्शिता पर भी सवाल उठते हैं। ऑनलाइन हाजिरी होने से शिक्षक चाहकर भी गैरहाजिर छात्र की उपस्थिति दर्ज नहीं कर पाएंगे। यही नहीं, फोटो खींचते समय कैमरे की जद में शिक्षक भी रहेंगे, लिहाजा उनकी भी हाजिरी ऑनलाइन हो जाएगी। अभी शिक्षकों की हाजिरी बायोमेट्रिक मशीन से लगती है।
विज्ञापन
ऐसे लगेगी हाजिरी
सभी कक्षाओं में टैबलेट से फोटो खींची जाएगी। टैबलेट में एक सॉफ्टवेयर अपलोड किया जाएगा। जिसमें सभी छात्रों का ब्योरा रहेगा। टैबलेट में विद्यार्थी के फोटो को साफ्टवेयर पहले मिलान करेगा और फिर हाजिरी लगा देगा। इसका कमांड हेड के अलावा आईटी सेल के पास भी रहेगा।
विश्वविद्यालय में इमेज बेस्ड अटेंडेंस की तैयारी पूरी कर ली गई है। दीपावली के बाद ऑनलाइन अटेंडेंस की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह व्यवस्था काफी पारदर्शी होगी। - प्रो. जेपी पांडेय, कुलपति, एमएमएमयूटी।
विश्वविद्यालय में इमेज बेस्ड अटेंडेंस की तैयारी पूरी कर ली गई है। दीपावली के बाद ऑनलाइन अटेंडेंस की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह व्यवस्था काफी पारदर्शी होगी। - प्रो. जेपी पांडेय, कुलपति, एमएमएमयूटी।