फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After Adani and PepsiCo, Videocon is also coming to Gorakhpur.

Gorakhpur News: अडाणी-पेप्सिको के बाद अब वीडियोकॉन भी गोरक्षनगरी में

Fri, 19 Dec 2025 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
After Adani and PepsiCo, Videocon is also coming to Gorakhpur.

विज्ञापन



गीडा में एक और प्लांटः धुरियापार क्षेत्र में 50 एकड़ भूमि होगी आवंटित, 1100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी



छह हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, कंपनी के प्रतिनिधियों ने धुरियापार में देखी जमीन



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। गोरक्षनगरी में अडाणी, पेप्सिको और कैम्पा के बाद अब इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री की बड़ी कंपनी वीडियोकॉन भी निवेश करने जा रही है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के धुरियापार क्षेत्र में देश की प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी वीडियोकॉन करीब 1100 करोड़ रुपये के निवेश से विशाल विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी। इस परियोजना से गोरखपुर न केवल पूर्वांचल बल्कि उत्तर भारत के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन केंद्र के रूप में उभरेगा।



वीडियोकॉन की ओर से प्रस्तावित इस अत्याधुनिक प्लांट में घरेलू उपयोग के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। इसमें टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर और मोबाइल फोन जैसे उत्पाद शामिल हैं। कंपनी ने यहां प्रतिवर्ष छह लाख रेफ्रिजरेटर के उत्पादन का लक्ष्य तय किया है, जो इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर औद्योगिक गतिविधियों को दर्शाता है।
विज्ञापन


इसके साथ ही कंपनी धुरियापार में एक इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर विकसित करने की भी योजना बना रही है, जिससे कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग और सहायक इकाइयों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना का सबसे प्रभावशाली पहलू रोजगार सृजन से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक के अनुसार, वीडियोकॉन के निवेश से प्रत्यक्ष रूप से लगभग 3000 लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं, परिवहन, पैकेजिंग, सप्लाई चेन और अन्य सहायक सेवाओं के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से भी करीब 3000 लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। इस तरह कुल 6000 लोगों के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।



गीडा प्रशासन और कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच हुई चर्चा



परियोजना को लेकर गीडा प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय है। गीडा की ओर से कंपनी को धुरियापार क्षेत्र में 50 एकड़ भूमि आवंटित की जा रही है। निवेश से जुड़े सभी पहलुओं पर गीडा प्रशासन और कंपनी प्रतिनिधियों के बीच विस्तृत चर्चा हो चुकी है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर उत्पादन शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है। धुरियापार क्षेत्र, जिसे कुछ समय पहले तक औद्योगिक दृष्टि से पिछड़ा माना जाता था, अब तेजी से नए औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। वीडियोकॉन जैसी बड़ी कंपनी के आगमन से क्षेत्र में आधारभूत ढांचे का विस्तार होगा और अन्य निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा। सड़क, बिजली, जल और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं में सुधार के साथ-साथ स्थानीय व्यवसायों को भी लाभ मिलेगा।




वर्जन



वीडियोकॉन कंपनी गोरखपुर में 1100 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। यह निवेश गोरखपुर के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा और गोरक्षनगरी को देश के औद्योगिक मानचित्र पर नई मजबूती के साथ स्थापित करेगा।



- अनुज मलिक, सीईओ, गीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed