फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After a dispute with his wife, the husband hanged himself and committed suicide.

Gorakhpur News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान- दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा गया

Sat, 02 May 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 02:55 AM IST
सार

आरोप है कि इसके बाद देवेंद्र कमरे में चला गए और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद कमरे में लगे पंखे से गमछे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे और देवेंद्र को फंदे से उतारकर तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
After a dispute with his wife, the husband hanged himself and committed suicide.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेलीपार थाना क्षेत्र के जोत बगही में पत्नी से विवाद के बाद पति देवेंद्र निषाद (37) ने फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जोत बगही निवासी देवेंद्र निषाद का बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे अपनी पत्नी बिंदु निषाद से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और मामला विवाद तक पहुंच गया।

विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद देवेंद्र कमरे में चला गए और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद कमरे में लगे पंखे से गमछे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे और देवेंद्र को फंदे से उतारकर तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


देवेंद्र के दो बेटे और एक बेटी है। थाना प्रभारी विशाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई होगी। पत्नी से पूछताछ की गई है लेकिन खुदकुशी के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed