फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After a dispute at a wedding, firing took place in the village, seven arrested

Gorakhpur News: शादी में विवाद के बाद गांव में आकर की फायरिंग, सात गिरफ्तार

Fri, 27 Feb 2026 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
After a dispute at a wedding, firing took place in the village, seven arrested
जगतबेला। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया में शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ विवाद चिलुआताल के मैनामागर गांव पहुंचते ही फायरिंग में बदल गई। गनीमत रही कि अवैध पिस्टल से कई राउंड फायरिंग के बावजूद किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सात आरोपियों उत्तम सिंह, प्रदीप सिंह, अवधेश सिंह, अजीत सिंह, राहुल सिंह, धर्मदेव यादव और द्विगविजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

चिलुआताल थाना क्षेत्र के मैनामागर गांव निवासी दीपक सिंह ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी को गांव निवासी बीरू सिंह की बरात पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया गई थी। वहीं पुराने विवाद को लेकर गांव के ही उत्तम सिंह और प्रदीप सिंह गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद अंगद यादव, संजय सिंह समेत अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि रात करीब 11 बजे जब बरात लौटकर गांव पहुंची तो पहले से मौजूद उत्तम सिंह, प्रदीप सिंह, अवधेश सिंह, अजीत सिंह, राहुल सिंह, द्विगविजय सिंह और धरमदेव ने दीपक सिंह व रबी अग्रहरि को घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। जान बचाने के लिए दोनों वहां से भागे तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही चिलुआताल पुलिस सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी सूरज सिंह के नेतृत्व में दबिश देकर उत्तम सिंह, प्रदीप सिंह, अवधेश सिंह, अजीत सिंह, राहुल सिंह, धर्मदेव यादव और द्विगविजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उत्तम सिंह के पास से फायरिंग में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, पांच खोखा और एक कारतूस बरामद किया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शादी समारोह से आने के बाद गांव में फायरिंग की गई। पुलिस ने हवाई फायरिंग करने के सात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल अवैध पिस्टल बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्ञानेंद्र, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed