फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Afghan citizens handed over to Nepal immigration

काठमांडू: अफगानी नागरिकों को किया गया नेपाल इमिग्रेशन के हवाले, अवैध रुप से कर रहे थे प्रवेश

Tue, 26 Oct 2021 01:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Oct 2021 01:33 PM IST
सार

डीआईजी सिंह ने कहा कि सीआईबी ने अमानुल्लाह मोहम्मदी, अजमल सरिफी, अकम जजई, रोमल हॉटक, इस्नुल्लाह हस्सेमी, इमरान अली जादा, मोहम्मद जमराई सानिकजई, नाजीफा स्टानिकजई, मिस्बाह जैन स्टानिकजई, नुरुल हया स्टानिकजई, मोहम्मद रयान स्टानिकजई को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Afghan citizens handed over to Nepal immigration
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

काठमांडू के सिनामंगल में गिरफ्तार हुए ग्यारह अफगान नागरिकों को आव्रजन विभाग को सौंप दिया गया है। डीआईजी धीरज प्रताप सिंह के मुताबिक, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए गए 11 लोगों को इमिग्रेशन एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए विभाग को सौंप दिया गया है। जैसा कि 11 अफगानों ने अवैध रूप से नेपाल में प्रवेश किया है, आव्रजन अधिनियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


डीआईजी सिंह ने कहा कि सीआईबी ने अमानुल्लाह मोहम्मदी, अजमल सरिफी, अकम जजई, रोमल हॉटक, इस्नुल्लाह हस्सेमी, इमरान अली जादा, मोहम्मद जमराई सानिकजई, नाजीफा स्टानिकजई, मिस्बाह जैन स्टानिकजई, नुरुल हया स्टानिकजई, मोहम्मद रयान स्टानिकजई को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद, वे भाग गए और भारत के सोनौली के रास्ते नेपाल में प्रवेश कर गए। सीमा पर अफगान नागरिकों के प्रवेश की सूचना पर दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों की चूक मानी जा रही है। वह भी तब जब कोविड प्रोटोकाल के तहत एक-एक आदमी की आईडी और कोविड रिपोर्ट चेक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही नेपाल पुलिस बीते दिनों की सीसी टीवी फुटेज को खंगाला जा रही है, वह यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किस दिन? कैसे वह नेपाल सीमा में प्रवेश किए?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed