फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Advocate filed a complaint against film producer-director Anurag Kashyap in Cantt police station

Gorakhpur News: फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ कैंट थाने में अधिवक्ता ने दी तहरीर

Tue, 22 Apr 2025 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Advocate filed a complaint against film producer-director Anurag Kashyap in Cantt police station
सिविल कोर्ट के अधिवक्ता ने अनुराग कश्यप पर केस दर्ज करने की मांग की
विज्ञापन


गोरखपुर। फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी को लेकर अधिवक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की है। सोमवार को सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अनूप शुक्ला ने अनुराग कश्यप के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर देते हुए केस दर्ज करने की मांग की।
अनूप शुक्ला ने तहरीर के जरिये बताया कि अनुराग कश्यप ने अशोभनीय, असंसदीय और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल कर जातीय भावना को ठेस पहुंचाई है। यह कृत्य समाज को तोड़ने और वर्ग विशेष के खिलाफ नफरत फैलाने वाला है। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान आशुतोष कुमार पांडेय, रणविजय सिंह, अवनीश सिंह, सतीश यादव, पिंटू यादव, आदित्य रंजन विश्वकर्मा, हरीश मौर्या, राजीव भूषण यादव आदि मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में अनुराग कश्यप के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed