फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Advertisements will not run on foreign channels in Nepal now

नेपाल में अब विदेशी चैनलों पर नहीं चलेंगे विज्ञापन, जारी की गई अधिसूचना

Wed, 14 Oct 2020 06:18 PM IST
vivek shukla ध्रुव यादव, कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)।
ध्रुव यादव, कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Oct 2020 06:18 PM IST
सार

  • संचार तथा सूचना प्रविधि मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी
  • विदेशी चैनलों को 23 अक्तूबर के बाद विज्ञापन रहित प्रसारण करना होगा

विज्ञापन
Advertisements will not run on foreign channels in Nepal now
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

नेपाल सरकार अब विदेशी चैनलों पर लगाम कसने की तैयारी कर रही है। विज्ञापन अधिनियम 2076 के तहत इन चैनलों को 23 अक्तूबर के बाद बिना विज्ञापन के ही अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

 
नेपाल सरकार की ओर से विदेशी चैनलों को 23 अक्तूबर से अनिवार्य क्लीन फीड (विज्ञापन रहित) प्रसारण किए जाने की अधिसूचना जारी की गई है।

संचार तथा सूचना प्रविधि मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में विज्ञापन नियमन अधिनियन 2076 की दफा अनुच्छेद 6 (1) का हवाला देते हुए उल्लेख किया गया है कि नेपाल में प्रसारित होने वाले विदेशी चैनलों ने विज्ञापन रहित प्रसारण किए जाने संबंधी नियम को मानने का समझौता किया था। समझौते में विदेशी चैनलों को विज्ञापन रहित प्रसारण के लिए एक वर्ष का समय देकर डाउनलिंक अधिकार जारी किए गए थे।
विज्ञापन


समझौता अवधि पूरी होने वाली है। हाल ही में इंडियन बॉडकॉस्टिंग फोरम, डिस्करवी नेटवर्क्स, बीबीसी न्यूज और नेपाल केबल टेलीविजन महासंघ सहित अन्य प्रसारण संस्थाओं ने विज्ञापन सहित प्रसारण का समय बढ़ाए जाने की मांग मंत्रालय से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के सह सचिव व प्रवक्ता गोकर्ण दुवाड़ी ने बताया कि विज्ञापन नियमन अधिनियम के अनुसार काम न करने वाले चैनलों के खिलाफ प्रचलित कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed