{"_id":"622c4a6672f29054cb684536","slug":"admission-will-be-done-in-bca-from-this-session-in-mmmut","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: एमएमएमयूटी में इसी सत्र से बीसीए में होगा प्रवेश, शुरू किया जाएगा पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: एमएमएमयूटी में इसी सत्र से बीसीए में होगा प्रवेश, शुरू किया जाएगा पाठ्यक्रम
Sat, 12 Mar 2022 12:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:53 PM IST
विज्ञापन
MMMUT
- फोटो : अमर उजाला।
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की विद्या परिषद की बैठक शुक्रवार को विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में हुई। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर बीसीए (बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) पाठ्यक्रम स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 60 छात्रों की प्रवेश क्षमता वाले इस पाठ्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से प्रवेश लिए जाने की तैयारी है। विद्या परिषद से सैद्धांतिक मंजूरी के बाद अब इस प्रस्ताव को अनुमोदन हेतु प्रबंध बोर्ड की आगामी बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
कुलपति ने बताया कि प्रबंध बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद समस्त औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। साथ ही पाठ्यक्रम निर्माण, फीस निर्धारण आदि पर भी विश्वविद्यालय शीघ्र निर्णय लेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के बीटेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग तथा बीटेक इंफॉर्मेशन टेक्नालॉजी पाठ्यक्रमों की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए प्रवेश क्षमता में वृद्धि का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र 2022-23 से दोनों पाठ्यक्रमों में 60- 60 अधिक सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। विश्वविद्यालय में शोध को बढ़ावा देने के लिए विद्या परिषद ने अंशकालिक और पूर्णकालिक पीएचडी पाठ्यक्रमों की प्रवेश क्षमता में भी एक तिहाई की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस मंजूरी के बाद शैक्षणिक सत्र 2022-23 से पीएचडी की प्रवेश क्षमता में एक तिहाई की वृद्धि होगी।
इसके अतिरिक्त, विद्या परिषद ने बैठक के दौरान सभी अकादमिक विभागों की प्रगति की रिपोर्ट भी देखी। वर्ष 2021-22 की विभिन्न परीक्षाओं के लिए परीक्षकों के पैनल को मंजूरी प्रदान की।