फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Admission committee meeting concluded at DDU, many important decisions taken

डीडीयू : तीन ग्रुप के संयोजन के साथ अब बीएससी में भी बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई

Thu, 23 Apr 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Admission committee meeting concluded at DDU, many important decisions taken
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 से छात्र बीएससी में भी बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए तीन ग्रुप का संयोजन तैयार किया गया है। छात्रों को प्रवेश के लिए कोई एक ग्रुप चुनना होगा। स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के रूप में इन कोर्स का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीडीयू में प्रवेश समिति की बैठक बुधवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसी महीने शुरू हो रही प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अन्य भी कई अहम निर्णय लिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि पहली बार बीएससी में बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है। तीन ग्रुप के संयोजन के साथ इसकी शुरुआत होने जा रही है। पहले ग्रुप में बॉटनी, जूलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी को रखा गया है। दूसरे ग्रुप में बॉटनी, केमिस्ट्री और बायोटेक्नोलॉजी और तीसरे ग्रुप में जूलॉजी, केमिस्ट्री और बायोटेक्नोलॉजी का विकल्प दिया गया है। इन तीनों ग्रुप में मिलाकर कुल 60 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। यह संयोजन स्ववित्तपोषित माध्यम से संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएससी में कंप्यूटर साइंस इलेक्ट्रॉनिक्स में भी बढ़ेंगी सीटें
नए सत्र में बीएससी में कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स में भी विभिन्न विषयों के संयोजन के साथ 30-30 अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। यह संयोजन सेल्फ फाइनेंस मोड में होगा। इसके तहत कंप्यूटर साइंस में प्रवेश के लिए दो ग्रुप में से किसी एक के चयन का विकल्प होगा। पहले ग्रुप में फिजिक्स, मैथ, कंप्यूटर साइंस और दूसरे में सांख्यिकी, गणित व कंप्यूटर साइंस को रखा गया है। बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स में फिजिक्स, केमिस्ट्री व इलेक्ट्रॉनिक्स के संयोजन के साथ एक नया सेक्शन बनेगा।


यूजी-पीजी में सीट वृद्धि को भी मिली मंजूरी
प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि प्रवेश समिति ने स्नातक व परास्नातक में स्ववित्तपोषित माध्यम से सीट वृद्धि को भी मंजूरी दे दी। इसके तहत बीए में 30 और एमए के सभी विषयों में 25 प्रतिशत सीटें बढ़ाई जाएंगी। बीएससी, एमएससी और एमकॉम में 20-20 प्रतिशत सीट वृद्धि की जाएगी। अंग्रेजी और राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से एक-एक पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के संचालन को भी प्रवेश समिति ने मंजूरी दे दी।




बोलीं कुलपतिइस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन नए सत्र में प्रवेश को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जल्द ही प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पहली बार बीएससी में बायोटेक्नोलॉजी कोर्स शुरू होने जा रहा है। सीट वृद्धि और नए कोर्स के संचालन को प्रवेश समिति से मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed