फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   administration preparing for Sunehri sweet potato festival after paying tribute to martyrs in gorakhpur

यूपी: शहीदों को नमन करने के साथ अब सुनहरी महोत्सव की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Sat, 06 Feb 2021 04:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Feb 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
administration preparing for Sunehri sweet potato festival after paying tribute to martyrs in gorakhpur
तैयारियों में जुटे अधिकारी।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
चौरीचौरा की घटना के शताब्दी वर्ष के मौके पर शहीदों को नमन करने के साथ ही प्रशासन अब पूर्वांचल में सुनहरी शहकरकंद की खेती को बढ़ावा देने में भी जुट गया है। 19, 20 और 21 फरवरी को प्रस्तावित सुनहरी महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। पौष्टिकता से भरपूर शकरकंद को शहर के सभी प्रमुख होटल और रेस्त्रां के मेन्यू में भी जगह दिलाई जा रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर यह पहला मौका है जब झांसी के स्ट्रॉबेरी महोत्सव की तर्ज पर गोरखपुर जिले में सुनहरी महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसके बाद कुछ और जिलों में भी इस महोत्सव का आयोजन हो सकता है।
विज्ञापन


गोरखपुर में महोत्सव का मुख्य आयोजन होटल रैडिसन में होगा। इसके अलावा जिले के तकरीबन 40 के करीब होटल और रेस्त्रां में सुनहरी के व्यंजनों को स्टार्टर, मेन कोर्स और डेजर्ट के रूप में परोसा जा सकता है। महोत्सव में शकरकंद के डिशेज और अन्य उपयोग पर भी चर्चा होगी। सुनहरी, शकरकंद की एक प्रजाति है जो केन्या में पाई जाती है, लेकिन इसे गोरखपुर के आबोहवा में भी उगाने में कृषि वैज्ञानिक डॉ रामचेत चौधरी को सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनहरी शकरकंद के फायदे बताएंगे

डीएम के विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि महोत्सव में शकरकंद की सुनहरी प्रजाति के फायदे बताने के साथ होटल रेस्त्रां को इसके डिस को अपने मेन्यू में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसकी मांग बढ़ेगी तो किसान भी इसकी खेती के लिए आगे आएंगे। इससे उनकी आय बढ़ेगी। लोगों को पोषण युक्त व्यंजन भी मिलेंगे।

हॉट कुक्ड योजना एवं मिड डे मील में शामिल करने की तैयारी
पोषण के खजाने सुनहरी शकरकंद को आंगनबाड़ी के हॉट कुक्ड योजना और परिषदीय स्कूलों के मिड डे मील योजना में भी शामिल करने का प्रस्ताव भी शासन को महोत्सव के दौरान भेजा जाएगा। कृषि वैज्ञानिक डॉ रामचेत चौधरी के मुताबिक 100 ग्राम सुनहरी में मौजूद 20 मिग्रा बीटा कैरोटीन हफ्ते भर के लिए जरूरी विटामिन-ए की आपूर्ति कर देता है। सुनहरी में थोड़ी मात्रा में मिलने वाला एंटी आक्सीडेंट यकृत और कैंसर जैसे रोगों के रोकथाम में मददगार है।  इसकी खेती की लोकप्रियता कुपोषण के खिलाफ जंग साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed