{"_id":"5fbcab9d0b1213022307a287","slug":"administration-issued-guidelines-regarding-weddings-news-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी की नई गाइडलाइन से लोग परेशान, बोले- 100 से ज्यादा लोगों को भेजा है निमंत्रण, अब किसे मना करें?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की नई गाइडलाइन से लोग परेशान, बोले- 100 से ज्यादा लोगों को भेजा है निमंत्रण, अब किसे मना करें?
Tue, 24 Nov 2020 12:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन ने शादी समारोह में सिर्फ 100 लोगों के शामिल होने की गाइड लाइन जारी की है, इससे वे लोग परेशान हैं, जिनके यहां हाल ही में शादी होनी है। उनका कहना है कि शासनादेश आने से पहले ही उन्होंने 100 से ज्यादा लोगों को कार्ड बांटकर आमंत्रित कर दिया था, अब उन्हें मना कैसे करें।
विज्ञापन
उधर, मैरिज हाउस मालिक भी परेशान हैं। पुराने निर्देशों के अनुसार ही उन्होंने मैरिज हाउस में बरातियों के लिए इंतजाम किया है। उनका कहना है कि मंगलवार को भी मैरिज हाउस में शादी की बुकिंग है। इतने कम समय में बरातियों की संख्या को कैसे नियंत्रित किया जाए।
विज्ञापन
किसको कैसे रोकें, बहुत असमंजस है
शहर के निवासी अंबरीश प्रसाद दुबे ने कहा कि मंगलवार को बेटे की शादी है। कार्ड पहले से ही बंट गए हैं। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब ऐसे में अचानक सोमवार को शासन के आदेश की सूचना मिलने के बाद पूरा परिवार असमंजस की स्थिति में है। पूर्व में जारी निर्देशों के मुताबिक दो सौ लोगों को कार्ड वितरित कर दिया था। अब संख्या 100 किए जाने के बाद यह समझ में नहीं आ रहा है कि अचानक रातों रात किसे मना करें और किसे आने का दोबारा न्योता दें।
विज्ञापन
25 को शादी, बढ़ गई मुश्किल
वहीं मनोज आर्य ने कहा कि पुराने शासनादेश के अनुसार ही भतीजे की शादी की तैयारियां की गई थीं। डेढ़ सौ लोगों को ही बुलवाने का इंतजाम था। इसी के अनुसार कार्ड भी छपवाए थे। बाकी इंतजाम भी किया। अब संकट है कि अचानक से किसे आने से मना कर दें। 100 लोगों में बैंड बाजा वाले भी शामिल हैं। इसके बाद अब लगन भी सीधे गर्मियों में ही है। ऐसे में बड़ी दुविधा हो गई है।
गाइड लाइन का पालन तो करना ही पड़ेगा
शिप्रा लॉन के निदेशक विनीत रंजन अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संकट में प्रशासन के निर्देशों का पालन करना ही है। लेकिन, अकेले मैरिज हाउस मालिक आखिर कैसे बरातियों को रोक लेगा? ऐसे में लोगों को भी संकट के समय में समझदारी से काम करते हुए दूरी बनानी चाहिए। अचानक आए निर्देशों से लोगों को काफी परेशानी होगी। संकट की घड़ी में सभी को एक दूसरे के सहयोग से ही काम करना होगा।
नए शासनादेश से बढ़ गई दुविधा
अनोखी मैरेज हाउस के मैनेजर जयप्रकाश पटवा ने कहा कि कोरोना संकट शादी समारोहों पर पहले ही काफी असर डाल चुका है। अब अचानक बरातियों की संख्या 100 तक सीमित कर देने से दुविधा और बढ़ गई है। इसमें वेटर, हलवाई, खाना बनाने वाले भी शामिल हैं। अब समझ में नहीं आ रहा कि अचानक किसे मना करें।