फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aditya Yadav won the match and secured a spot in the next round.

Gorakhpur News: आदित्या यादव ने जीता मुकाबला, अगले मुकाबले में बनाई जगह

Sat, 12 Sep 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 12 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Aditya Yadav won the match and secured a spot in the next round.
गोरखपुर। योनेक्स सनराइज द्वितीय राज्यस्तरीय जूनियर अंडर-19 प्रकाश नारायण श्रीवास्तव बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। धर्मपुर स्थित लेविंस बैडमिंटन एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता में महिला एकल के मुकाबलों में गोरखपुर की आदित्या यादव ने अपने ही जिले की शगुन को 30-16 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

महिला एकल में वाराणसी की याना गुप्ता ने अयोध्या की संजना गिरी को 30-4 से एकतरफा शिकस्त दी। नोएडा की श्रुति चौहान ने गाजियाबाद की भावना को 30-15 से हराया। मेरठ की रुद्राक्षी राणा ने गोरखपुर की सुरभि सिंह को 30-7 से पराजित किया। गाजियाबाद की रिया चौधरी ने गाजीपुर की श्रेया पाल को 30-24 और आगरा की दिव्यांशी गौतम ने नोएडा की स्नेहा मौर्या को 30-22 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

कानपुर के प्रखर मौर्य और श्रेष्ठ शुक्ला की जोड़ी ने वाराणसी के आशुतोष वर्मा और विख्यात प्रताप सिंह को 30-28 से हराया। बिजनौर के आदित्य सिंह और यश ठाकुर ने लखनऊ के अंकित चौरसिया और शुभम सिंह को 30-17 से शिकस्त दी। अलीगढ़ के अभिषेक कुमार और सुमित यादव की जोड़ी ने आर्यांशु त्यागी और प्रतिकेत प्रखर को 30-23 से हराया। लखनऊ के अनंत आनंद और गोरखपुर के शुभ श्रीेवास्तव ने गोरखपुर के अनुराग यादव और शुभम पांडे को 30-22 से पराजित किया। गाजियाबाद के आरव शर्मा और कानपुर के शशांक रावत ने वाराणसी के आदित्य राज और योगेश सिंह को 30-25 से हराया। आगरा के आयुष मिश्रा और सुमित चहल ने गाजियाबाद के चैतन्य भारती और देव चौधरी को 30-25 से पराजित किया। गोरखपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राजित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता 13 सितंबर तक चलेगी और विभिन्न स्पर्धाओं के मुकाबले कराए जाएंगे। निर्णायक की भूमिका अंतरराष्ट्रीय अंपायर रवि दीक्षित ने निभाई। मैच कंट्रोलर सहारनपुर के मनीष कुमार रहे। निर्णयन में कानपुर के महीप सक्सेना, संजय श्रीवास्तव समेत अन्य निर्णायकों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed