फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aditya and Riddhima won the Under-19 badminton trophy.

Gorakhpur News: आदित्या व रिद्धिमा ने जीती अंडर-19 बैडमिंटन की ट्रॉफी

Mon, 14 Sep 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Aditya and Riddhima won the Under-19 badminton trophy.
गोरखपुर। स्वर्गीय प्रकाश नारायण श्रीवास्तव द्वितीय अंडर-19 राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को लेविंस एकेडमी, धर्मपुर में विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। महिला युगल के फाइनल में आदित्या और रिद्धिमा की जोड़ी ने हापुड़ की ऋद्धि भारद्वाज और नोएडा की स्तुति चौहान की जोड़ी को 18-16, 15-9 से पराजित किया। वहीं पुरुष युगल के रोमांचक फाइनल में नोएडा के सार्थक सोम और आगरा के शुभम सोलंकी ने गोरखपुर के अभिषेक कुशवाहा और लखनऊ के शिवम यादव को 12-15, 15-13, 19-17 से शिकस्त दी। मुकाबला अंत तक बेहद संघर्षपूर्ण रहा। मिश्रित युगल फाइनल में गोरखपुर के अभिषेक कुशवाहा और मुरादाबाद की रिद्धिमा सिंह ने गाजियाबाद के जय सिंह और आगरा की दिव्यांशी गौतम को 17-15, 13-15, 15-13 से हराकर खिताब जीता। महिला एकल में नोएडा की अग्रिमा सिंह ने आगरा की दिव्यांशी गौतम को 15-13, 10-15, 15-13 से मात दी। पुरुष एकल में नोएडा के सार्थक सोम ने अपने ही शहर के अर्णव यादव को 15-7, 8-15, 15-9 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति आचार्य डॉ. सुरेंद्र दुबे ने किया। विशिष्ट अतिथि एमएसआई इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रहे। इस दौरान एमजी इंटर कॉलेज के निदेशक ओपी सिंह, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, एमजी पीजी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह, लेविंस एकेडमी के निदेशक रेमी चंद्रा, विवेकानंद मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed