फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aditya and Gitanjali won in 200 meter race

Gorakhpur News: 200 मीटर दौड़ में आदित्य और गीतांजलि ने मारी बाजी

Sat, 04 Nov 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 04 Nov 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Aditya and Gitanjali won in 200 meter race
मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता लम्बी कूद प्रतियोगिता में

विज्ञापन
-पहले दिन छह में से चार प्रतियोगिताओं में एमएमएमयूटी के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
-एकेटीयू की दो दिवसीय जोनल अंतर विश्वविद्यालय वार्षिक प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में डॉ. अब्दुल कलाम इंटर टेक्निकल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेस्ट 2023-24 के पहले दिन शुक्रवार को एमएमएमयूटी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 200 मीटर दौड़ में बालक व बालिका वर्ग में विश्वविद्यालय ने कब्जा जमाया। वहीं छह में चार प्रतियोगिताओं में एमएमएमयूटी के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा।

एमएमएमयूटी में पहले दिन इंडोर और आउटडोर खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में एमएमएमयूटी के आदित्य कन्नौजिया प्रथम, बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी, गोरखपुर के शिवम पांडेय द्वितीय व आईटीएम महराजगंज के मेराज खान तृतीय रहे। बालिका वर्ग में एमएमएमयूटी की गीतांजलि सिंह प्रथम, आईटीएम गोरखपुर की श्रृष्टि श्रीवास्तव द्वितीय व सरदार पटेल कॉलेज ऑफ फार्मेसी की रोजी खातून तृतीय रहीं।
विज्ञापन

चक्का फेंक (बालिका) में एमएमएमयूटी की वंशिका निगम प्रथम, बीआईटी गोरखपुर की इशिता सिंह द्वितीय व आईटीएम गोरखपुर की अस्मिता तिवारी तृतीय रहीं। चक्का फेंक (बालक) में बीआईटी के देवांश कृष्ण प्रथम, एमएमएमयूटी के विशाल सिंह द्वितीय व आईटीएम के बृजभूषण त्रिपाठी तृतीय रहे। लंबी कूद (बालिका) में आईटीएम की आंचल वर्मा प्रथम, एमएमएमूयटी की स्नेह गुप्ता द्वितीय व बीआईटी की शिवानी यादव तृतीय रहीं। लंबी कूद (बालक) में एमएमएमयूटी के सचिन कुमार प्रथम, सरदार पटेल कॉलेज ऑफ फार्मेसी के अफसर अली द्वितीय व ताहिरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल स्टडीज के मोहम्मद कैस तृतीय रहे। अन्य प्रतियोगिताओं में शुक्रवार को लीग मैच खेले गए। सेमीफाइनल और फाइनल मैच शनिवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि खेल प्रतियोगिता की मशाल खेल सचिव (छात्र) आदित्य कन्नौजिया को थमाकर तथा सफेद गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। छात्र क्रिया कलाप परिषद के अध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार ने कुलपति स्वागत किया। परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. राजन मिश्र ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। धन्यवाद ज्ञापन उप परिषद के प्रभारी डॉ. हरीश चंद्र ने तथा संचालन डॉ. अभिजित मिश्र ने किया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक अरुण कुमार सिंह, बिजेंद्र पुष्कर, डॉ. उग्रसेन, डॉ. सुनील यादव, डॉ. धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। एकेटीयू के डॉ. सुयश नारायण मिश्र पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

------
12 संस्थान की टीमों ने किया है प्रतिभाग

इंटर टेक्निकल यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में एमएमएमयूटी समेत 12 संस्थान की टीमों ने प्रतिभाग किया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शेष प्रतिस्पर्धाओं के लीग मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed