फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ADG zone started special team for expose unresolved incident in gorakhpur

अनसुलझी घटनाओं का पर्दाफाश करेगी ये खास टीम, इन दिग्गज अधिकारियों को किया जा रहा शामिल

Fri, 06 Mar 2020 06:15 PM IST
vivek shukla शिवम सिंह/विष्णु त्रिपाठी, गोरखपुर
शिवम सिंह/विष्णु त्रिपाठी, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Mar 2020 06:15 PM IST
सार

  • एडीजी जोन ने गठित की टीम, एडिशनल एसपी की देखरेख में करेगी काम
  • जिले के बाहर के अफसर करेंगे मानीटरिंग, हर सप्ताह एडीजी को देनी होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
ADG zone started special team for expose unresolved incident in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर जोन में अनसुलझे बड़े मामलों के पर्दाफाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। इसकी मानीटरिंग एडिशनल एसपी रैंक के अफसर करेंगे। ये अफसर गैर जनपद के होंगे। मसलन, बस्ती के मामले की विवेचना गोरखपुर के अफसर के हवाले होगी। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि पुलिस किसी स्थानीय दबाव, प्रभाव में न आए। एडिशनल एसपी हर सप्ताह केस की प्रगति रिपोर्ट एडीजी जोन को देंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विशेष टीम में एक इंस्पेक्टर, दो दरोगा और तीन सिपाहियों को शामिल किया गया है। ये सभी एडीजी जोन के अधीन हैं। टीम की मानीटरिंग एडिशनल एसपी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


बस्ती के मामले से सेल की शुरुआत
इस सेल की शुरुआत बस्ती में एक अनसुलझे मामले से कर दी गई है। गोरखपुर में ट्रेनी एसपी की देखरेख में इसकी विवेचना हो रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में डकैती और दुष्कर्म के एक आरोपित ने पत्नी की मदद से बिहार की तीन महिला संन्यासियों पर उसकी बेटी का अपहरण कर हत्या का केस दर्ज करा दिया, जबकि लड़की खुद कोर्ट पहुंचकर यह बता चुकी है कि वह जिंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्ती पुलिस पर आरोप है कि उसने किसी के प्रभाव में आकर केस दर्ज किया। दो थानों में विवेचना स्थानांतरित होने के बाद भी मामला नहीं सुलझ पाया है। बाद में इस मामले में आरोपित बिहार की तीन महिला संन्यासियों ने एडीजी जोन दावा शेरपा से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने एडीजी को बताया था कि बिहार में कुछ लोगों पर उन्होंने डकैती और दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इसमें बस्ती निवासी आरोपित भी शामिल था। बदले में बस्ती के आरोपित ने उनके खिलाफ फर्जी केस दर्ज करा दिया।  


जोन के कई जिलों में ऐसे बड़े मामले सामने आए हैं, जिनके पर्दाफाश के लिए स्थानीय पुलिस कुछ खास नहीं कर पा रही है। इस वजह से विशेष टीम गठित कर दी गई है। यह टीम एडिशनल एसपी की देखरेख में काम करेगी। बस्ती का पहला मामला टीम को सौंपा गया है।
दावा शेरपा, एडीजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed