{"_id":"5f0d44be8ebc3e63e32925a0","slug":"adg-zone-dawa-sherpa-increases-reward-amount-on-many-miscreants-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के 24 बदमाश लंबे समय से हैं लापता, विकास दुबे एनकाउंटर के बाद पुलिस को आई इनकी याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के 24 बदमाश लंबे समय से हैं लापता, विकास दुबे एनकाउंटर के बाद पुलिस को आई इनकी याद
Tue, 14 Jul 2020 11:08 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
एडीजी जोन दावा शेरपा। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के 24 बदमाश सालों से फरार हैं। हैरत की बात है कि पुलिस इनसे बेखबर थी। कानपुर कांड के बाद जब पुलिस ने बदमाशों की सूची अपडेट करनी शुरू की, तो इनके बारे में पता चला। अब पुलिस ने इन बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एडीजी ने कई बदमाशों पर इनाम की राशि भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वांछित बदमाशों को पकड़ने में जोन में गोरखपुर पुलिस नौवें नंबर पर है। सिर्फ 40 फीसदी ही टारगेट पूरा हो पाया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जाती है और नहीं मिलने पर लापता होने की रिपोर्ट तैयार कर फाइल को बंद कर देती है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- खपरैल का मकान गिरने से बेघर हुए पूर्व विधायक, ईमानदारी ऐसी कि एक मकान तक नहीं बनवा पाए
विज्ञापन
अब ऐसे बदमाशों पर एडीजी दावा शेरपा की नजर पड़ गई है और वे एक-एक बदमाश की फाइल को खुलवा रहे हैं। यही नहीं, पुलिस को टारगेट देकर इनको पकड़ने का आदेश भी दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने लंबे समय से लापता इन बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
एडीजी जोन दावा शेरपा ने कहा कि कई बदमाशों पर इनाम राशि बढ़ाई गई है। बदमाशों के ना पकड़े जाने पर एसपी से जवाब तलब किया गया है।
ये इनामी लापता बदमाश
- बदमाश एफआईआर वर्ष इनाम फरारी
- अनिरूद्ध पांडेय 1991 25 हजार 29 साल
- मो. असलम 2009 50 हजार 11 साल
- आफताब आलम 2005 25 हजार 15 साल
- भोला सिंह 2002 12 हजार 18 साल
- गिरजा यादव 2000 25 हजार 20 साल
- जयंत सरकार 2008 25 हजार 12 साल
- इद्रीश अंसारी 2007 25 हजार 13 साल
- जीवन शर्मा 2008 50 हजार 12 साल
- प्रदीप 2007 10 हजार 13 साल
- अजीज उर्फ एजाज 2007 25 हजार 13 साल
- अभोरिक 2007 25 हजार 13 साल
इनकी भी है तलाश
विकास महतो, नेतुरिया बिहार, राजू अंसारी, रसूलपुर बिहार, रोहित सिंह, पटना बिहार, अमित शर्मा, बड़हलगंज, शैलेंद्र प्रताप सिंह, बेलघाट, अखिलेश गगहा, राजदेव सोहगौरा गगहा, नरसिंह, गगहा, हरिकृष्ण पनियरा महराजगंज, सिकंदर सिकरीगंज, परविंद सहजनवां, अशोक चौरसिया रामजानकी नगर, भोला गुप्ता हरसेवकपुर, गुलरिहा।