{"_id":"61b76acf594b1c0c833c8ae7","slug":"adg-got-down-on-road-because-of-traffic-jam-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: एडीजी ने सड़क पर उतर जानी जाम की वजह, मातहतों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: एडीजी ने सड़क पर उतर जानी जाम की वजह, मातहतों को दिए निर्देश
Mon, 13 Dec 2021 09:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Dec 2021 09:16 PM IST
सार
एडीजी बेतियाहाता से अलहदादपुर होते हुए नांगलिया तिराहे तक पैदल चलकर जाम की वजहों को जाना, ताकि उस पर काम कराकर जाम का स्थायी निदान निकाला जा सके।
विज्ञापन
गोरखपुर की सड़कों पर जाम की स्थिति देखते एडीजी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर में जाम की वजह जानने के लिए एडीजी अखिल कुमार सोमवार को सड़क पर उतरे। पैदल चलकर उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि जाम किन वजहों से लगता है और उन वजहों को कैसे दूर किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने कई जगहों पर सड़क पर अतिक्रमण किए ठेले वालों को पीछे कराया तो इधर-उधर खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई कराई।
विज्ञापन
दरअसल, सोमवार के दिन शहर में कई जगहों पर जाम लगता है। यही वजह है कि एडीजी अखिल कुमार इसी दिन यातायात व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए सड़क पर निकले। आमतौर पर वाहन से चलने पर अधिकारी की गाड़ी देखकर लोग हट जाते हैं और जाम की असल वजह पता नहीं चल पाती है।
विज्ञापन
इस कारण एडीजी बेतियाहाता से अलहदादपुर होते हुए नांगलिया तिराहे तक पैदल चलकर जाम की वजहों को जाना, ताकि उस पर काम कराकर जाम का स्थायी निदान निकाला जा सके। इस दौरान एडीजी ने यातायात की समीक्षा की और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। बता दें कि रविवार को डीआईजी ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और जाम से निजात दिलाने के लिए बैठक करके कई निर्देश दिए थे।
विज्ञापन