{"_id":"68c9b0c4a3347ab9b3074123","slug":"adg-amitabh-yash-reached-gorakhpur-met-the-victim-s-family-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : एडीजी अमिताभ यश पहुंचे गोरखपुर, पीड़ित परिवार से मिले... मदद के साथ न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : एडीजी अमिताभ यश पहुंचे गोरखपुर, पीड़ित परिवार से मिले... मदद के साथ न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन
Wed, 17 Sep 2025 12:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:18 AM IST
सार
यश पीड़ित के गांव पहुंचे और वहां परिजनों के साथ बातचीत की। उन्हें हर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और दोषियों के साथ न्यायोचित कार्रवाई का दिलासा भी दिया।
विज्ञापन
तनाव के बाद पुलिस ने की घेराबंदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देर शाम शासन के आदेश के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश गोरखपुर शहर पहुंचे। यहां पुलिस अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक कर मामले की जानकारी हासिल की। इसके बाद पीड़ित के गांव पहुंचे और वहां परिजनों के साथ बातचीत की। उन्हें हर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और दोषियों के साथ न्यायोचित कार्रवाई का दिलासा भी दिया।
विज्ञापन
इधर देर शाम एसएसपी ने चौकी जंगल धूषण के चौकी प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। दरअसल, सोमवार रात करीब 11:20 बजे पशु तस्करों ने गांव के एक छात्र दीपक के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके विरोध में मंगलवार सुबह से लेकर दोपहर तक पूरा हंगामा चलता रहा। मुख्यमंत्री योगी ने मामले में संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों पर कारवाई की बात एक्स पर लिखी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मामले को लेकर एक्स पर अपनी बात लिखी।
विज्ञापन
इससे पहले गोरखपुर के पिपराइच इलाके में सोमवार देर रात पशु तस्करों ने युवक को बंधक बनाकर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद गांव में भारी बवाल मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों और पुलिस के बीच देर रात झड़प हुई, जिसमें एसपी नॉर्थ, थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
देर रात ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक पशु तस्कर को पकड़ लिया। उनके पिकअप को कब्जे में लेने के साथ ही आग के हवाले कर दिया। पुलिस की लापरवाही से घटना होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार सुबह 7:30 बजे भट्ठा चौराहा जाम कर दिया। एहतियात के तौर पर गांव में और मौके पर पीएसी के साथ ही भारी संख्या में फोर्स तैनात रही।
प्रदर्शन कर रहे मृतक दीपक के एक साथी ने पूरी घटना बताई। बताया कि घटना रात करीब 11:30 बजे जंगल छात्रधारी गांव (महुआ चाफी टोला) की है। दो पिकअप से 10 से 12 की संख्या में पशु तस्कर पहुंचे। एक पिकअप पर पशु लदे थे, जबकि दूसरी गाड़ी में हथियारबंद तस्कर बैठे थे।
स्कूटी को टक्कर मारकर दीपक को गिराया
गांव के दीपक गुप्ता (16) ने इन्हें टोका तो तस्कर आगे निकल गए। आगे आकर इंतजार कर रहे थे, जैसे दीपक स्कूटी से उनकी पिकप से आगे निकला, उन्होंने पहले स्कूटी को टक्कर मारी और दीपक को गिरा दिया। इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी।