{"_id":"659d0350e07a6cd76101aa7d","slug":"adani-lulu-mall-and-deep-associates-agree-mou-in-front-of-cm-yogi-2024-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: अदाणी, लुलु मॉल और दीप एसोसिएट्स की सहमति, एमओयू सीएम के सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: अदाणी, लुलु मॉल और दीप एसोसिएट्स की सहमति, एमओयू सीएम के सामने
Tue, 09 Jan 2024 01:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Jan 2024 01:56 PM IST
सार
गीडा सीईओ अनुज मलिक ने कहा कि अदाणी समूह, लुलु माॅल और दीप एसोसिएट्स के साथ बातचीत अंतिम दौर में है। लगभग आम सहमति बन चुकी है। हमारा प्रयास है कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इन कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएं।
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ योगी। (फाइल)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धुरियापार में अदाणी समूह की तरफ से एक हजार करोड़ के निवेश का रास्ता करीब-करीब साफ हो चुका है। इसी महीने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में गीडा प्रशासन और अदाणी समूह के प्रतिनिधियों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे। इसके अलावा लुलु मॉल और दीप एसोसिएट्स की तरफ से भी सहमति मिल चुकी है। उम्मीद है कि 20 जनवरी के आसपास गीडा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एमओयू के अलावा एक प्लास्टिक पैकेजिंग मैटेरियल बनाने वाली कंपनी का शिलान्यास होगा।
विज्ञापन
गीडा प्रशासन लंबे समय से अदाणी समूह को गोरखपुर बुलाने के प्रयास में जुटा था। दिसंबर में इस समूह के प्रतिनिधि के साथ ऑनलाइन मीटिंग हुई। गीडा सीईओ ने प्रशासन की तरफ से जमीन के साथ ही अन्य सभी सुविधाएं दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधि तीन जनवरी को गीडा पहुंचे। अगले दिन उन्हें धुरियापार के नए विकासित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र में गजपुर के पास जमीन दिखाई गई। कंपनी के प्रतिनिधियों ने न्यूनतम 60 एकड़ और अधिकतम 100 एकड़ जमीन की जरूरत बताई।
विज्ञापन
जो जमीन उन्हें दिखाई गई, वह प्रस्तावित सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन के किनारे की है। यहां कंपनी को सीमेंट बनाने के लिए जरूरी कच्चा माल मंगाने व तैयार सीमेंट को बाहर भेजने में सुविधा होगी। सूत्रों ने बताया कि शनिवार को कंपनी की तरफ से गीडा सीईओ से फिर वार्ता की गई। इसमें जमीन की कीमत से लेकर अन्य सभी बातों पर करीब-करीब औपचारिक सहमति बन गई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: देवरहा बाबा के कहने पर सीएम वीरबहादुर सिंह ने खुलवाया था राम जन्मभूमि का ताला, अब सत्य हुई भविष्यवाणी
इसके अलावा कालेसर जीरो प्वाइंट के पास शापिंग मॉल खोलने के लिए लुलु मॉल ग्रुप और यहीं फाइव स्टार होटल या रिजाॅर्ट बनाने के लिए दीप एसोसिएट्स के साथ भी लगभग सहमति बन चुकी है। लुलु मॉल ग्रुप को पांच एकड़ और दीप एसोसिएट्स को 10 एकड़ जमीन की जरूरत है, जबकि कालेसर जीरो प्वाइंट के सामने लांच किए गए गीडा व्यावसायिक क्षेत्र में करीब 80 एकड़ जमीन उपलब्ध है।
आरएसपीएल की सहमति का है इंतजार
गीडा के ओएसडी और एसडीएम अनुपम मिश्र ने बताया कि डिटर्जेंट बनाने वाली कंपनी आरएसपीएल भी गीडा में सीवीजी प्लांट लगाने को उत्सुक है। उन्हें 20 एकड़ जमीन चाहिए। इसके लिए भीटीरावत के पास लिंक एक्सप्रेस पर जमीन उपलब्ध है। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से इस जमीन के लिए कंफर्मेशन नहीं किया गया है।
इसे भी पढ़ें: रात में चलाते थे साइकिल, नदी में डुबो दी जाती थी नाव...आग जलाकर देते थे सिग्नल
इसके अलावा कुछ अन्य ग्रुपों से भी बातचीत अंतिम दौर में है। हम लोगों का प्रयास है कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में गीडा में एक भव्य समारोह किया जाए। जिसमें नई कंपनियों के साथ एमओयू के अलावा एक प्लास्टिक पैकेजिंग मैटेरियल वाली कंपनी का शिलान्यास भी कराया जाए।
गीडा सीईओ अनुज मलिक ने कहा कि अदाणी समूह, लुलु माॅल और दीप एसोसिएट्स के साथ बातचीत अंतिम दौर में है। लगभग आम सहमति बन चुकी है। हमारा प्रयास है कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इन कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएं। इसके अलावा जिन कंपनियों के जमीन और लाइसेंस आदि की प्रक्रिया पूरी हो गई है, उनका शिलान्यास भी इसी समारोह में कराया जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क किया गया है।