फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Adani Group will set up a cement factory, liked the land in Barhalganj

Gorakhpur News: अदाणी भी आ रहे गोरक्षनगरी, लगेगी सीमेंट फैक्टरी; इस इलाके की जमीन अफसरों को आई पसंद

Mon, 11 Sep 2023 12:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 11 Sep 2023 12:35 PM IST
सार

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि अडानी समूह की ओर से सीमेंट फैक्टरी लगाने के लिए करीब 70 एकड़ जमीन की मांग की गई थी। दो-तीन जगहों पर जमीन इस समूह के अधिकारियों को दिखाई गई है। अगर कंपनी यहां निवेश करती है तो उन्हें हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
Adani Group will set up a cement factory, liked the land in Barhalganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरक्षनगरी में अब देश के प्रतिष्ठित अदाणी समूह ने सीमेंट की बड़ी फैक्टरी लगाने में रुचि दिखाई है। कंपनी के अधिकारियों को 70 एकड़ जमीन भी मिल गई है। यह जमीन प्रस्तावित सहजनवां-दोहरीघाट नई रेल लाइन से सटे बड़हलगंज के पास है।

विज्ञापन


पिछले दिनों गोरखपुर आए अधिकारियों ने रेट और आवागमन के हिसाब से जमीन को पसंद करने के बाद रिपोर्ट अपने मुख्यालय भेजी है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद जमीन को खरीदने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस समूह के आने से भारी-भरकम निवेश होगा और बड़ी संख्या में यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे बनने के बाद धीरे-धीरे बड़े औद्योगिक घराने भी यहां निवेश में रुचि दिखा रहे हैं। बड़ी कंपनियों को यहां निवेश के लिए सुरक्षा के माहौल के साथ संसाधन भी उपलब्ध होगा। इन्वेस्टर्स समिट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बड़े औद्योगिक घरानों को निवेश के लिए आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दलालों और उनके खैरख्वाहों की अब अच्छी तरह खबर लेंगे जिलाधीश, एक महीने तक चलेगा अभियान

इसी क्रम में अदाणी समूह के अधिकारियों ने गीडा प्रबंधन से 60 से 70 एकड़ तक जमीन की मांग की थी। यह बताया गया था कि उनकी ओर से एक बड़ी फैक्टरी लगाने की योजना है। गीडा की ओर से पहले उन्हें औद्योगिक गलियारे में नरकटहा व भगवानपुर में और इसके बाद धुरियापार के पास जमीन दिखाई गई थी। लेकिन, किसानों द्वारा कीमत ज्यादा मांगने के चलते मामला खटाई में पड़ गया।

इसके बाद अधिकारियों को गोला से बड़हलगंज के रूट पर बड़हलगंज के करीब जमीनें दिखाई गईं। यह जमीन सहजनवां-दोहरीघाट के पास बनने वाले नई रेल लाइन के करीब है। जबकि सीमेंट फैक्टरी लगाने के लिए अधिकारियों को ऐसी ही जमीन चाहिए, जहां रेलवे की रैक साइडिंग के लिए भी एक किमी की जगह मिल जाए। इस लिहाज से भी जमीन पसंद आई है। निरीक्षण करने वाले अधिकारी अब अपनी रिपोर्ट तैयार कर समूह के मुख्यालय को भेजेंगे। इसके बाद कंपनी अपनी मुहर लगाएगी।

इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: NER की तीसरी लाइन तैयार, आज 110 किमी होगी ट्रेन की रफ्तार

डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि अदाणी समूह के अधिकारियों को बड़हलगंज-गोला रूट पर जमीन दिखाई गई है, जो उन्हें पसंद भी आई है। यहां जमीन की कीमत 25-30 लाख रुपये एकड़ है। इसके पहले धुरियापार में जमीन दिखाई गई थी। लेकिन वहां किसान 50 लाख रुपये एकड़ पर जमीन देना चाहते थे। दूसरे, रैक स्लाइडिंग की भी दिक्कत आ रही थी। अब अदाणी समूह को निर्णय लेना है। सीमेंट फैक्टरी में लगाने के लिए उन्हें पूरा सहयोग किया जाएगा।

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि अडानी समूह की ओर से सीमेंट फैक्टरी लगाने के लिए करीब 70 एकड़ जमीन की मांग की गई थी। दो-तीन जगहों पर जमीन इस समूह के अधिकारियों को दिखाई गई है। अगर कंपनी यहां निवेश करती है तो उन्हें हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed