{"_id":"67e29839e4bc5684f90ec12e","slug":"ad-health-formed-a-team-to-crack-down-on-patient-mafia-in-gorakhpur-action-will-be-taken-on-the-report-2025-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मरीज माफिया: AD हेल्थ की टीम करेगी निगरानी, मरीजों के खरीद-फरोख्त पर अब होगी सख्त कार्रवाई- ये है योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज माफिया: AD हेल्थ की टीम करेगी निगरानी, मरीजों के खरीद-फरोख्त पर अब होगी सख्त कार्रवाई- ये है योजना
Tue, 25 Mar 2025 05:19 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 25 Mar 2025 05:19 PM IST
सार
जिले में बिचौलियों, दलालों के माध्यम से निजी अस्पतालों में मरीजों के बेचने के मामले अक्सर ही आते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें शहर के कई बड़े निजी अस्पतालों के डॉक्टर मरीज के इलाज के लिए रेट बता रहे हैं। कुशीनगर-देवरिया के अलावा पड़ोसी प्रांत बिहार से किस तरह से मरीज गोरखपुर लाकर अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं और उसके बदले दलालों को मुंह मांगी कीमत दी जा रही है, इन सबका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इलाज के नाम पर मरीजों की खरीद फरोख्त मामले में शासन की सख्ती के बाद सोमवार को एडी हेल्थ की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें सरकारी अस्पतालों के चिकित्साधिकारियों के अलावा निजी अस्पताल संचालक और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल थे।
बैठक में बताया गया कि एक मंडल स्तरीय टीम बनाई गई है, जो ऐसे मामलों की पड़ताल कर स्वयं भी कार्रवाई करेगी। इसके अलावा शिकायत मिलने पर उसकी भी जांच क कार्रवाई करेगी। जिले में बिचौलियों, दलालों के माध्यम से निजी अस्पतालों में मरीजों के बेचने के मामले अक्सर ही आते रहते हैं।
कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें शहर के कई बड़े निजी अस्पतालों के डॉक्टर मरीज के इलाज के लिए रेट बता रहे हैं। कुशीनगर-देवरिया के अलावा पड़ोसी प्रांत बिहार से किस तरह से मरीज गोरखपुर लाकर अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं और उसके बदले दलालों को मुंह मांगी कीमत दी जा रही है, इन सबका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे आठ अस्पतालों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उनके जवाब मिलने के बाद सोमवार को अपर निदेशक डॉ. बीएम राव ने जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों, अस्पताल संचालकों और आईएमए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में बताया गया कि मंडल स्तर पर एक टीम का गठन किया गया है, जो गोरखपुर के अलावा देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज जिले में जाकर फर्जी तरह से चलाए जा रहे अस्पतालों, पैथोलॉजी सेंटर की जांच करेगी। टीम के सदस्य यह भी देखेंगे की अस्पतालों में मरीजों का आर्थिक शोषण तो नहीं किया जा रहा है।
किसी भी स्तर पर मरीजों को भर्ती करने और शोषण की कोई भी शिकायत मिलने पर संबंधित अस्पताल के प्रबंधक व चिकित्सक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डॉ. एके गर्ग, डॉ. एके सिंह, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. जय कुमार, डॉ एके वर्मा, डॉ बीएन शुक्ला, अरविंद पांडेय, डॉ बीके श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।