फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Actor Ravi Kishan becomes BJP candidate from Gorakhpur Lok Sabha for the second time

Gorakhpur News: तीन लाख मतों से सपा के रामभुआल निषाद को हरा पहली बार लोकसभा पहुंचे थे रवि किशन, फिर मैदान में

Mon, 04 Mar 2024 11:35 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 04 Mar 2024 11:35 AM IST
सार

गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने दूसरी बार अभिनेता रवि किशन पर भरोसा जताया है। ये सीट सीएम योगी की परंपरागत सीट रही है। पहली बार रवि किशन ने अपने प्रतिद्वंदी को तीन लाख से अधिक मतों से शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
Actor Ravi Kishan becomes BJP candidate from Gorakhpur Lok Sabha for the second time
दोबारा गोरखपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बने तो गोरखनाथ मंदिर पहुंच सीएम योगी से लिया आशीर्वाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर लोकसभा की सीट पर दूसरी बार अभिनेता सांसद रवि किशन पर भरोसा जताया है। पहली बार 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सपा के रामभुआल निषाद को 3,01,664 वोटों के भारी अंतर से हराया था। गोरखपुर लोकसभा की सीट सीएम योगी की परंपरागत सीट है। दूसरी बार प्रत्याशी बनाए जाने पर रवि किशन और उनके समर्थक खासा जोस में हैं। वहीं, सपा ने पहले ही काजल निषाद के प्रत्याशी के तौर पर उतारा है।
विज्ञापन


दरअसल, 29 वर्ष के लंबे अंतराल पर पहली बार किसी दूसरी पार्टी ने गोरखपुर लोकसभा सीट पर अपना कब्जा जमाया था। ये चुनाव था, 2017 का लोकसभा उप चुनाव। इसी वर्ष योगी आदित्यनाथ सूबे के मुख्यमंत्री बने थे और उनके मुख्यमंत्री के बनने के बाद लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था।
विज्ञापन


महागठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने भाजपा के उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ल को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इस जीत में निषाद और एमवाई फैक्टर ने जमकर काम किया। लेकिन, 2019 के लोकसभा चुनाव तक भाजपा और निषाद पार्टी में गठबंधन हो गया और प्रवीण निषाद को भाजपा पार्टी का दावेदार बनाकर संतकबीर नगर भेज दिया गया। इधर, गोरखपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की तरफ से बॉलीवुड कलाकर रवि किशन को मौका दिया गया। और ऐसे ही चुनाव में तीन लाख मतों से अधिक विजई बन एक्टर के साथ सांसद रवि किशन बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले हैं सांसद रवि किशन
रवि किशन मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले हैं। फरवरी 2017 में भाजपा में शामिल हुए रवि किशन ने 2018 के गोरखपुर महोत्सव में स्टेज शो किया था। इसके बाद से ही उन्होंने गोरखपुर से अपनी राजनीति करने का प्रयास शुरू कर दिया था।

पहली बार कांग्रेस से लड़ा था चुनाव
रवि किशन सांसद पहली बार 2017 में बने थे। लेकिन, पहली बार चुनाव उन्होंने 2014 में जौनपुर लोकसभा का लड़ा था। ये चुनाव उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। ये चुनाव वो हार गए थे। इसी के बाद 2017 में भाजपा का दामन थामने के बाद गोरखपुर महोत्सव और अन्य माध्यमों से अपनी रुचि भाजपा के चुनाव में प्रचार करने की जताई। इधर, बदलते समीकरण पर भाजपा ने 2019 में रवि किशन पर भरोसा कर पहली बार भाजपा प्रत्याशी गोरखपुर लोकसभा बना दिया।

 

“गोरखपुर में मरने पर सीधे स्वर्ग जाओगे, जलने में बहुत मजा आएगा”
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान एक ऐसी बात बोल दी थी जो आज भी ट्रोल होती रहती है। रवि किशन ने मंच से खड़े होते हुए कहा, “राप्ती घाट पर पहले क्या होता था, सभी को पता है। सुबह सुबह लोग यहां आ जाते थे। लेकिन अब जो महौल बना है... यहां अगर आपकी मृत्यु होती है तो आप सीधे स्वर्ग जाएंगे।

जब आप जलाए जाएंगे तो कितना आनंद आएगा।“ हालांकि, बाद में उनकी तरफ से अपने इस कहने के मतलब को भी साफ किया गया। पहले राप्ती घाट की गंदगी इतनी थी कि यहां अंतिम संस्कार में आने वालों को ही काफी दिक्कत होती थी। इसी दुरूस्त करवाया गया था। इसी संदर्भ में उन्होंने अपनी ये बात कही थी।

आपकी बार..400 के पार
भाजपा की तरफ से दोबारा गोरखपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर रवि किशन ने कहा, अबकी बार...400 के पार। गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर उन्होंने भाजपा की जीत, शीर्ष नेतृत्व का आभार जताने के साथ ही गोरखपुर की जनता के प्रति भी अपना आभार जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed