{"_id":"6488cf12ba1515f0ff03d683","slug":"action-will-be-taken-on-negligence-in-cleaning-drains-municipal-commissioner-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-206212-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालों की सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : नगर आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालों की सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : नगर आयुक्त
विज्ञापन

बारिश के मद्देनजर नाली और नालों की बेहतर ढंग से सफाई का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि बारिश के मौसम में नाली और नालों की सफाई को गंभीरता से लें। बेहतर ढंग से सफाई कराएं। शहर में अधिक जलभराव वाले नाले जैसे सावित्री हॉस्पिटल नाला, गीता प्रेस नाला, जुबली इंटर कॉलेज नाला एवं मुंशी प्रेमचंद पार्क के पास के नाले की सफाई करवाई जाए। इसमें लापरवाही हुई तो संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को नगर आयुक्त नगर निगम के अधिकारियों व अभियंताओं के साथ बैठक कर रहे थे। कहा कि महानगर के विभिन्न स्थानों पर जहां जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है, वहां विशेष परिस्थिति में नालों की सफाई एवं नाले पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कराया जाएगा। सभी संबंधित जोनल अधिकारी एवं सफाई निरीक्षकों को इसे लेकर निर्देशित किया गया। उन्होंने सभी अवर अभियंताओं को अपने से संबंधित संपवेल व पंपिंग सेट की मरम्मत कराने तथा सभी सेंटरों पर ऑपरेटर की तैनाती और सेंटरों पर डीजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा जिन स्थानों पर नालों का लेवल ऊंचा है वहां पर जल निकासी का इंतजाम कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सभी जोनल अधिकारी, सेनेटरी अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ सफाई निरीक्षक व अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता मौजूद रहे।