{"_id":"638afd21e1d61101a35ba547","slug":"action-will-be-taken-if-arbitrary-fare-of-school-bus-charged","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर डीएम ने दी चेतावनी, बोले- स्कूल बस का मनमाना किराया वसूला तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर डीएम ने दी चेतावनी, बोले- स्कूल बस का मनमाना किराया वसूला तो होगी कार्रवाई
Sat, 03 Dec 2022 01:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Dec 2022 01:09 PM IST
सार
डीएम ने स्कूल संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अनफिट बसों को संचालन बिल्कुल न करें। अगर ऐसा होते मिला तो संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने स्कूलों को निर्देश दिया कि वे विद्यालय वाहन सुरक्षा समिति का गठन करें।
विज्ञापन
गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीएम कृष्णा करूणेश ने जिले के स्कूल प्रबंधकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विद्यार्थियों से बस के निर्धारित शुल्क 1965 रुपये से अधिक शुल्क वसूला गया तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने स्कूल संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अनफिट बसों को संचालन बिल्कुल न करें। अगर ऐसा होते मिला तो संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने स्कूलों को निर्देश दिया कि वे विद्यालय वाहन सुरक्षा समिति का गठन करें।
विज्ञापन
उन्होंने लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई व परिवहन विभाग के जिम्मेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि नौसड़, कालेसर, बोक्टा, दाना-पानी (सहजनवां), भीटी रावत (सहजनवां), कसरौल, कसिहार बगहाबीर मंदिर, मरचाहे कुटी रावतगंज, फुटहवा ईनार, निबिहवा ढाला और चौमुखा (कैंपियरगंज) में चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर 10 दिनों के भीतर सुधारात्मक कार्रवाई करके रिपोर्ट सौंपे।
विज्ञापन
महानगर में पार्किंग की समस्या के मद्देनजर डीएम ने पार्किंग स्थल को चिह्नित करने के साथ ही उसके निर्माण के लिए अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की। इस समिति में पुलिस अधीक्षक (यातायात), पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) को शामिल किया गया है।
बैठक में सीडीओ संजय कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी नगर विनीत सिंह, एसपी यातायात डॉ. एमपी सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता सिंह, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग हेमराज सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रवीण कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
ये निर्णय भी लिए गए
- वाहनों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए विशेष जांच अभियान चलेगा।
- दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों व मृतक परिवार को सोलेशियम स्कीम के अंतर्गत सहायता उपलब्ध कराना
- ठंड के मद्देनजर वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया जाएगा।
- वाहनों के संचालन के मद्देनजर जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों की बैठक होगी।