फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Action will be taken if a reel is made at Gorakhpur University.

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में रील बनाई तो होगी कार्रवाईर

Mon, 31 Aug 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 31 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if a reel is made at Gorakhpur University.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में अब बिना अनुमति फोटो खींचना, रील बनाना या उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना विद्यार्थियों को भारी पड़ सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के लिए लागू अनुशासन नियमावली में संशोधन करते हुए सोशल मीडिया से जुड़ी गतिविधियों को भी अनुशासनहीनता के दायरे में शामिल कर लिया है। संशोधित नियमावली तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

नियमावली में संशोधन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कमेटी की ओर से दिए गए सुझावों के आधार पर नियमों में बदलाव किया गया है। अब परिसर में फोटो खींचने, वीडियो या रील बनाने और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने जैसी गतिविधियों को नए प्रावधानों के तहत देखा जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अतिरिक्त नियंता डॉ. वेद प्रकाश राय ने बताया कि संशोधित नियमावली की जानकारी हॉस्टलों के वार्डेन और शिक्षकों को दे दी गई है। उनके माध्यम से विद्यार्थियों को भी नए नियमों और उनके उल्लंघन पर होने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed