{"_id":"695c15257654259ecc001b7c","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-posted-inflammatory-posts-on-social-media-in-the-ambuj-murder-case-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1188002-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अंबुज हत्याकांड में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अंबुज हत्याकांड में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र में अंबुज मणि त्रिपाठी हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर बदले और उकसावे की भावना से पोस्ट डालने वालों को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने इसे गंभीर बताते हुए गोरखपुर पुलिस को निर्देश दिए हैं कि ऐसे अकाउंट्स की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए।
जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर 2025 को सूर्य विहार कॉलोनी निवासी अंबुज मणि त्रिपाठी का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। शव बाद में महाराजगंज जिले में बरामद हुआ। मामले के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग बदले की भावना से भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल को गरमाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस की साइबर सेल ने इंस्टाग्राम पर ऐसे अकाउंट्स को चिह्नित किया है, जिनमें ‘राजू रावण किंग’, ‘सोनिया रघुवंशी 367’ और ‘मिस्टर अंकित जाटव 302’ शामिल हैं। इन अकाउंट्स से लगातार भावनात्मक और उकसावे वाले संदेश पोस्ट किए जा रहे थे। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद अब इन अकाउंट्स की तकनीकी जांच तेज कर दी गई है। पोस्ट के कंटेंट, लोकेशन, नेटवर्क और अकाउंट संचालन के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।