फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Action will be taken against BLOs who do not go door to door.

Gorakhpur News: घर-घर नहीं जाने वाले बीएलओ पर होगी कार्रवाई

Fri, 14 Nov 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against BLOs who do not go door to door.
- महराजगंज और कुशीनगर में नदी पार वाले गांवों में एसडीएम की ड्यूटी लगाएं
विज्ञापन

- एसआईआर की समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए बीएलओ घर-घर अवश्य जाएं, अन्यथा संबंधित बीएलओ और ईआरओ के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दलों से समन्वय स्थापित कर नए बीएलओ नियुक्त करने और महाराजगंज व कुशीनगर के नदी पार वाले गांवों की निगरानी के लिए एसडीएम नामित करने के निर्देश दिए।

कमिश्नर बृहस्पतिवार को आयुक्त सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसआईआर की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर एक समिति का गठन किया जाए, जिससे दावे और आपत्तियों के निस्तारण में सुविधा हो। उन्होंने सभी ईआरओ एवं एईआरओ को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी और निर्देशित किया कि सभी अधिकारी डैशबोर्ड की निगरानी स्वयं करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed