फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Action taken under Gangster Act in D Pharma fake degree scam

Gorakhpur News: डीफार्मा फर्जी डिग्री घोटाले में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Mon, 26 Jan 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Action taken under Gangster Act in D Pharma fake degree scam
गोरखपुर। बस्ती के मीरा अस्पताल के संचालक सत्यजीत सिंह उर्फ सन्नी और उनके सहयोगी विश्वजीत विश्वकर्मा के खिलाफ डीफार्मा की फर्जी डिग्री के नाम पर करीब 1.20 करोड़ की ठगी के आरोप में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। शाहपुर थाने में यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के अनुमोदन के बाद की गई।
विज्ञापन

राप्तीनगर निवासी सौरभ श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात सत्यजीत सिंह से हुई, जिसने खुद को कॉलेज संचालक बताते हुए सौरभ को भी कॉलेज खोलने और छात्रों का दाखिला लेने के लिए प्रलोभित किया। इसके बाद सत्यजीत ने कई छात्रों से रुपये वसूल कर कुल 1.20 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा करवा लिए। सौरभ और अन्य छात्रों को मेरठ स्थित विश्वविद्यालय की डिग्री दिलाई गई, जिसे जांच कराने पर फर्जी पाया गया। ठगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सत्यजीत और विश्वजीत के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अन्य धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed