फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Action taken over ambulance delay; four employees transferred.

Gorakhpur News: एंबुलेंस की देरी पर गिरी गाज, चार कर्मचारियों का तबादला

Fri, 18 Sep 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Action taken over ambulance delay; four employees transferred.
गोरखपुर। एंबुलेंस सेवा में लापरवाही के दो मामलों में जांच के बाद चार कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है। दो अलग-अलग घटनाओं में एंबुलेंस पहुंचने में हुई देरी की जांच में तीन ईएमटी और एक चालक की भूमिका सामने आई। इसके बाद कंपनी ने चारों कर्मचारियों का अलग-अलग जिलों में तबादला कर दिया। इनमें कुछ कर्मचारियों को गोरखपुर से काफी दूर के जिलों में भेजे जाने की जानकारी है।
विज्ञापन

पहला मामला उरुवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा है। छत से गिरने के बाद घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस करीब एक घंटे की देरी से पहुंची थी। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में एंबुलेंस पहुंचने में देरी के लिए संबंधित ईएमटी और चालक को जिम्मेदार माना गया। दोनों का दूसरे जनपद में तबादला कर दिया गया। दूसरा मामला छह दिसंबर को राजघाट स्थित गुरु गोरखनाथ घाट के पास हुआ था। नदी किनारे गरीबों के रहने के स्थान पर हुए हादसे में दो अधिवक्ता घायल हो गए थे। दोनों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। करीब 46 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद पुलिस निजी वाहन से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

इस मामले की जांच शासन स्तर से गठित टीम ने की। जांच में एंबुलेंस सेवा में देरी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दो ईएमटी को जिम्मेदार पाया गया। इसके बाद दोनों का भी दूसरे जिलों में तबादला कर दिया गया। इस तरह दोनों मामलों में कुल तीन ईएमटी और एक चालक पर कार्रवाई हुई है। चारों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि चार कर्मचारियों के तबादले के संबंध में उन्हें कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed