फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Acting Station House Officer Rajiv Singh stated that the investigation into the matter is ongoing.

Gorakhpur News: गगहा में हाईवे पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

Sat, 04 Jul 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 04 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Acting Station House Officer Rajiv Singh stated that the investigation into the matter is ongoing.
गगहा (गोरखपुर)। हाईवे पर सरेराह गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक को तेज रफ्तार वाहनों के बीच दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। घटना दो जुलाई की बताई जा रही है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर ने पीड़ित को हाईवे पर दौड़ाकर डिवाइडर पर गिराया और उस पर 20 से अधिक बार डंडों से हमला किया गया। आसपास से गुजर रहे लोग इस घटना को देखकर सहम गए जबकि आरोपी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देता रहा। जानकारी के अनुसार, पीड़ित विशाल सिंह निवासी सीहाइजपार की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed