फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ACMO posted porn vedio on wattsapp group

व्हाट्सएप ग्रुप पर एसीएमओ ने पोस्ट कर दिया अश्लील वीडियो, हलचल के बाद एक्शन की तैयारी

Mon, 14 Dec 2020 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर  
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर   Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2020 03:23 AM IST
विज्ञापन
ACMO posted porn vedio on wattsapp group
whatsapp GROUP

एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद पर स्वास्थ्य विभाग के आफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगा है। वीडियो वायरल होते ही महकमे में खलबली मच गई, लेकिन संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कराके कार्रवाई के बजाय अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। इस वीडियो को लेकर डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष है। आरोपी एसीएमओ पर कार्रवाई की भी मांग उठने लगी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए व्हाट्सएप पर ‘आरबीएसके’ आफिशियल ग्रुप बनाया गया है। इसमें सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय से लेकर जिले के सभी एसीएमओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों सहित सौ से अधिक सदस्य हैं। इसी बीच आठ दिसंबर की रात नौ बजे एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। एक डॉक्टर ने जब पोस्ट डिलीट करने को लिखा तो इसके जवाब में एक अन्य एडमिन ने लिखा कि कोई कमेंट न करें। आप लोग इस मैसेज को स्वयं डिलीट कर दें।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे बाद आरोपी एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद पर ने लिखा कि सॉरी, बच्चों ने गलती से सेंट कर दिया। मैसेज डिलीट कर दें। इसके बाद कई लोग ग्रुप से लेफ्ट हो गए, जबकि ग्रुप के एक अन्य एडमिन ने 35 से अधिक लोगों को रिमूव कर दिया। इस मामले में एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि आठ दिसंबर को मैं एक शादी समारोह में गया था। वहां जाने-अनजाने में किसी अन्य व्यक्ति की गलती से यह मैसेज दो ग्रुपों में चला गया। हम तो किसी को गुड मार्निंग और हैपी बर्थडे तक नहीं भेजते। इसके लिए मैं खुद दुखी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा मामला संज्ञान में आया है। एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद पर से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। जवाब के आधार पर कार्रवाई होगी।
- डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
ग्रुप में अश्लील वीडियो डालना अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे में एडमिन के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज करने का प्रावधान है। जहां तक एसीएमओ के वीडियो पोस्ट करने का सवाल है तो यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
- डॉ. श्रीपति मिश्र, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed