फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Achievers-11 won by 96 runs.

Gorakhpur News: अचीवर्स-11 ने संस्कृति को 96 रन से हराया

Wed, 18 Feb 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Achievers-11 won by 96 runs.
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज ग्राउंड पर मंगलवार को इंटर क्लब क्रिकेट लीग के ए ग्रुप का मैच अचीवर्स-11 और संस्कृति के बीच खेला गया। इसमें अचीवर्स-11 ने 96 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

अचीवर्स-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 267 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें कप्तान परवेश त्रिपाठी ने सिर्फ 34 गेंदों में 59 और आदित्य ने 37 गेंदों में 67 रनों की तूफानी पारी खेली। राज शेखर आजाद ने 33 रन बनाए। संस्कृति के विनीत पांडेय ने तीन, नितिश गौर और रवि रैना को दो-दो सफलता मिली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी संस्कृति की टीम 30.2 ओवर में 171 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अमन पासवान ने 39 व विनीत पांडेय ने 29 रन बनाए। परवेश त्रिपाठी ने गेंदबाजी में भी पांच विकेट झटके। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed