{"_id":"5faed91e8ebc3e9c0724bdc9","slug":"achievement-basic-education-in-igrs-hearing-to-be-ranked-first-in-the-state-gorakhpur-city-news-gkp373202839","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि : आईजीआरएस की सुनवाई में बेसिक शिक्षा को सूबे में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि : आईजीआरएस की सुनवाई में बेसिक शिक्षा को सूबे में पहला स्थान
विज्ञापन

गोरखपुर। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर सुनवाई के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग को पूरे प्रदेश में पहला स्थान मिला है। सूबे में गोरखपुर समेत 11 जनपदों ने शत-प्रतिशत शिकायतों का निवारण कर यह उपलब्धि हासिल की है।
डेढ़ साल बाद गोरखपुर बेसिक विभाग को उपलब्धि मिलने से अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक गदगद हैं। वर्ष 2018 के जून महीने में विभाग ने यह उपलब्धि हासिल की थी। उसके बाद से लगातार विभाग लक्ष्य को हासिल करने से चूक जा रहा था। शासन स्तर पर होने वाली बैठक में विभाग को छवि सुधारने का निर्देश दिया जा रहा था। जिसके बाद विभाग ने आईजीआरएस की शिकायतों के निपटारे के लिए टीम गठित की। इसी का परिणाम है कि विभाग ने एक बार फिर पहले पायदान पर कब्जा जमाया है। बीएसए बीएन सिंह ने कहा कि पहला पायदान मिलने से अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और अच्छा परिणाम देने की कोशिश जारी रहेगी। अक्तूबर महीने की जनसुनवाई में हम पहले पायदान पर रहे हैं।