फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused who gave bomb information in Bihar Sampark Kranti arrested

ट्रेन में बम है...बचा सको तो बचा लो: महज दो सीट के लिए शख्स ने किया ऐसा, जानें इस सनक के पीछे की पूरी कहानी

Sun, 17 Sep 2023 09:59 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 17 Sep 2023 09:59 AM IST
सार

पुलिस कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि दिल्ली से जा रही बिहार संपर्क क्रांति में बम है...बचा सको तो बचा लो। पुलिस कंट्रोल रूम से तुरंत जीआरपी व आरपीएफ गोरखपुर को सूचना से अवगत कराया गया।

विज्ञापन
Accused who gave bomb information in Bihar Sampark Kranti arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार संपर्क क्रांति में बम की सूचना बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी जहांगीर ने इसी ट्रेन में सवार पत्नी व बेटी को आसानी से जगह दिलाने के लिए दी थी। मोबाइल फोन नंबर सर्विलांस पर लगाने दिल्ली में रह रहे जहांगीर की पहचान हुई। उसके बाद जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 12:50 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंची बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन के अधिकतर यात्री नींद में थे। इसी बीच पुलिस कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि दिल्ली से जा रही बिहार संपर्क क्रांति में बम है...बचा सको तो बचा लो। पुलिस कंट्रोल रूम से तुरंत जीआरपी व आरपीएफ गोरखपुर को सूचना से अवगत कराया गया। पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ की टीमें अलर्ट मोड़ में आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी व आरपीएफ की टीमों ने ट्रेन के सभी कोच में छानबीन शुरू कर दी। रात में अचानक ट्रेन में छानबीन से रेल यात्री भी सकते में आ गए। सबकुछ सही मिलने पर ट्रेन को आगे रवाना किया गया, लेकिन बम की दहशत तब तक रही, जब तक ट्रेन गंतव्य तक पहुंच नहीं गई।

विज्ञापन

दिल्ली से पकड़कर गोरखपुर लाया गया
एसपी रेलवे के निर्देश पर जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, आरपीएफ के पोस्ट कमांडर दशरथ प्रसाद, निरीक्षक अपराध विनोद कुमार राय की अगुवाई में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने नई दिल्ली जाकर मो. जहांगीर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी व बेटी बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन में यात्रा कर रही थीं। ट्रेन में बहुत ज्यादा भीड़ थी। इसके चलते उन्हें जगह नहीं मिल पा रही थी, इसीलिए ट्रेन में बम की झूठी सूचना दी थी, ताकि जांच हो और ट्रेन में भीड़ कम हो जाए। आरोपी जहांगीर बिहार के बैगल फतहपुर पोस्ट बनपुरा थाना कटरा जिला मुजफ्फरपुर का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed