{"_id":"69c3012f18e26c6026093d73","slug":"accused-of-withdrawing-rs-10000-from-the-couples-account-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1268719-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दंपती के खाते से 10 हजार रुपये निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दंपती के खाते से 10 हजार रुपये निकालने का आरोप
Wed, 25 Mar 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
पिपरौली। गीडा थाना क्षेत्र की निवासी राजजी की पत्नी कलावती देवी ने गांव के ही रहने वाले युवक पर धोखाधड़ी और जालसाजी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने उनके मंदबुद्धि बेटे शिवचरण के साथ मिलकर उनके संयुक्त बैंक खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। कलावती देवी ने बताया कि 23 मार्च को उनके बेटे शिवचरण से युवक ने डर-धमकाकर पैसे निकाल लिए। जब खाते से पैसे निकलने का मोबाइल मैसेज आया, तो बैंक जाकर जांच की गई, तब यह खुलासा हुआ कि उसी दिन दस हजार रुपये निकाले गए थे। घरवालों ने शिवचरण से पूछताछ की, तो उसने बताया कि युवक ने उसे डराकर पैसा निकालने के लिए मजबूर किया। महिला ने गीडा थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन