फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of threatening the advocate by entering the chamber of District Supply Officer, case registered

Gorakhpur News: जिलापूर्ति अधिकारी के चेंबर में घुसकर अधिवक्ता पर धमकी देने का आरोप, केस दर्ज

Thu, 15 Aug 2024 03:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Accused of threatening the advocate by entering the chamber of District Supply Officer, case registered
- केवाईसी अपडेट कराने के लिए आया था आरोपी, की अभद्रता
विज्ञापन


- कैंट थाना पुलिस डीएसओ की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिलापूर्ति अधिकारी ने चेंबर में घुसकर सरकारी काम में बाधा डालने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता पर केस दर्ज कराया है। अधिवक्ता केवाईसी अपडेट करने की जानकारी लेने आए थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने अभद्रता की।

जानकारी के मुताबिक जिला आपूर्ति अधिकारी रमेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि 12 अगस्त को मैं विकास भवन स्थित अपने कार्यालय में शासकीय कार्यों का निर्वहन कर रहा था। कार्यालय में पूर्ति निरीक्षक, पूर्ति लिपिक और ई-पास मशीन सेवा प्रदाता एजेंसी के डिविजनल मैनेजर श्याम गुप्ता एवं डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनीश्वर उपाध्याय के साथ वार्ता कर रहे थे। तभी दोपहर 2:30 बजे के आसपास कक्ष के बाहर ड्यूटी पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रियाजुल अली द्वारा एक व्यक्ति को रोके जाने की कोशिश की गई। इसके बाद भी वह व्यक्ति बिना अनुमति कमरे में घुस गया। मैंने आने का कारण पूछा तो उन्होंने अपना नाम अधिवक्ता त्रियुगी नारायण शाही बताया। मैंने कुर्सी पर बैठने को कहा। साथ ही यह भी बताया कि अभी खाली होकर आपसे बात करता हूं। इस पर त्रियुगी नारायण उग्र हो गए और कहा कि मेरे पास इतना समय नहीं है। मुझे बताइए कि ई-केवाईसी का क्या टाइम है। इस पर उन्हें बताया गया कि यह कार्य सरकारी राशन की दुकान पर हो रहा है। आप वहां केवाईसी करा सकते हैं, लेकिन इस समय खाद्यान्न वितरण चल रहा है, जिसके कारण अभी यह काम बंद है। यह सुनते ही अधिवक्ता उत्तेजित हो गए और हम पर परेशान करने का आरोप लगाने लगे। समझाने का प्रयास करने पर धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed