फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of tarnishing the image and continuously threatening by making fake video viral on Instagram, case of Gulriha police station area

Gorakhpur News: शिक्षक को धमकी देकर मांगी दो लाख रुपये की रंगदारी, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 15 Apr 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of tarnishing the image and continuously threatening by making fake video viral on Instagram, case of Gulriha police station area
गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक सहायक अध्यापक को धमकी देकर मनबढ़ व्यक्ति दो लाख रुपये मांग रहा था। रुपये न देने पर वह उसके बारे में दुष्प्रचार करने की धमकी दे रहा था। पूर्व में भी उसने इसी तरह शिक्षक के खिलाफ दुष्प्रचार करते हुए वीडियो प्रसारित किया था। पीड़ित शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार रात आरोपी बरगदही टोला केवटान निवासी अमित निषाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, करमहा खुर्द निवासी अनिल कुमार राय किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरगदही में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बरगदही टोला केवटान निवासी अमित निषाद मनबढ़ किस्म का व्यक्ति है, जो स्कूल आते-जाते रास्ते में उन्हें रोककर आए दिन धमकी देता और दो लाख रुपये की मांग करता है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, 30 मार्च की सुबह करीब 8:27 बजे आरोपी ने पिपराइच-बरगदही मार्ग पर उन्हें रोक लिया और अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और नौकरी से जुड़े मामलों में फर्जी दुष्प्रचार करने की चेतावनी दी। आरोप है कि 31 मार्च को आरोपी ने इंस्टाग्राम पर शिक्षक के खिलाफ एक वीडियो वायरल कर उनकी और विद्यालय की छवि धूमिल करने का प्रयास किया। इसके बाद जब शिक्षक ने आरोपी से इस संबंध में पूछताछ की तो उसने और अधिक वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पहले भी इसी तरह दुष्प्रचार कर चुका है और लगातार मानसिक दबाव बना रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed